{"_id":"6a06211e409d234a6e06d27c","slug":"bjp-mahila-morcha-staged-a-sit-in-basti-news-c-207-1-bst1006-158651-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भाजपा महिला मोर्चा ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भाजपा महिला मोर्चा ने दिया धरना
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर धरना देती भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता-स्रोत पार्टी
- फोटो : परिजन
बस्ती। प्रधानमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ समाजवादी पार्टी नेताओं द्वारा की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए सार्वजनिक माफी न मांगने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
धरने के दौरान महिलाओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, सांसद अजेंद्र लोधी शर्म करो और अखिलेश यादव शर्म करो जैसे नारे लगाए। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और देश के सर्वोच्च नेतृत्व के खिलाफ किसी भी प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के उत्थान और सम्मान के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं, जिनमें संसद में महिला आरक्षण का प्रावधान महत्वपूर्ण है।
भाजपा नेत्री सुमन सिंह ने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग लोकतंत्र की मर्यादा के विपरीत है। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा नेता प्रमोद पाण्डेय, मंजू श्रीवास्तव, शालिनी मिश्र, अखण्ड प्रताप सिंह, अमृत कुमार वर्मा, शिवानी सिंह, दिलीप पाण्डेय, अजय पाल सिंह, संध्या दीक्षित, सुभाष श्रीवास्तव, तारकनाथ जायसवाल आदि मौजूद रहे।