फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP Mahila Morcha furious

भाजपा महिला मोर्चा उग्र

Thu, 28 Jul 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Thu, 28 Jul 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha furious
भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियो ने राजजानकी मार्ग पर जाम लगा कर किया विरोध प्रर्दशन।
 दयाशंकर प्रकरण में बसपा के खिलाफ लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन करने जा रही भाजपा महिला मोर्चा ने रोके जाने पर बृहस्पतिवार को रामजानकी मार्ग जाम कर दिया और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गईं। दो घंटे बाद जाने की अनुमति मिलने पर जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन


दयाशंकर की  बेटी व परिवार की महिलाओं को बसपा  के नेताओं द्वारा अपशब्द कहे जाने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को लखनऊ में बेटी के सम्मान में आयोजित शक्ति प्रदर्शन में जा रही थीं।  प्रशासन ने छावनी  तिराहे के पास उन्हें रोक दिया। इससे आक्रोशित महिलाओं ने रामजानकी मार्ग पर जाम लगा दिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जिला महामंत्री महिला प्रकोष्ठ, बस्ती इंद्रवास सिंह तथा उपाध्यक्ष इंद्रवती गौतम के नेतृत्व में दो बसों  से लखनऊ जाते समय एसडीएम हर्रैया हरिश्चंद्र  सिंह, सीओ कृष्णमुरारी मय फोर्स  छावनी तिराहे के पास पहुंचे और जाने से रोकने लगे। महिलाओं ने इसका विरोध किया, लेकिन बस को आगे जाने नहीं दिया गया। 
विज्ञापन


सूचना पर कुछ ही देर में भाजपा पूर्व  जिलाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र, देवेंद्र सिंह, राजेश द्विवेदी, घनश्याम सिंह, सुरेंद्र सिंह, केके सिंह, पवन सिंह, गिरिजेश मिश्र आदि कई लोग पहुंच गए। रामजानकी तिराहे पर धरने बैठ गए और बसपा तथा नसीमुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी।  बीच-बीच में प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी होती रही।  महिला कार्यकर्ताओं की बस लखनऊ के लिए छोड़ जाने के बाद रामजानकी मार्ग चालू हुआ। इस बीच लगभग  दो घंटे तक रामजानकी मार्ग बाधित रहा। हालांकि  प्रशासन ने धरना स्थल से  कुछ दूर पहले से वाहनों को हाइवे की तरफ मोड़ दिया था इससे जाम की  स्थिति नहीं बनी।  धरना देने वालों में  करुणा सिंह, आशा देवी, अन्नू देवी, सरिता,  पुष्पा, रोली मिश्रा, सतीश सिंह, मोनू सिंह, ओमप्रकाश  सिंह, आशा यादव,  शांतिदेवी आदि शामिल रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed