{"_id":"6ae25ffe2e3b5cbf640d17aa","slug":"bjp-launches-tallest-sardar-campaign-basti-news-c-207-1-bst1006-170525-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भाजपा ने शुरू किया ‘सबसे ऊंचे सरदार’ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भाजपा ने शुरू किया ‘सबसे ऊंचे सरदार’ अभियान
विज्ञापन
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा की ओर से बुधवार को जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित कर ‘सबसे ऊंचे सरदार’ अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला अध्यक्ष विनय यादव के नेतृत्व में आयोजित बैठक में सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर चर्चा की गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने आजादी के बाद देश की सैकड़ों रियासतों का विलय कराकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया। उनका जीवन और योगदान देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। जिला अध्यक्ष विनय यादव ने बताया कि 28 से 31 अक्तूबर तक जिलेभर में अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जनजागरण कार्यक्रम, गोष्ठियां और स्वच्छता अभियान आयोजित किए जाएंगे। मुख्य अतिथि अखंड प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को अभियान से जोड़ने और सरदार पटेल के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में प्रदीप चौधरी, गुलशन राजभर, अरविंद चौधरी, नमन चौरसिया, संतोष भारद्वाज, जितेंद्र पटवा, भानु प्रताप राव, सूरज कुमार, रंजीत यादव पिंटू आदि मौजूद रहे। संवाद