फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP government is snatching away the rights of the poor

भाजपा सरकार छीन रही गरीबों का अधिकार : विश्व विजय

Sun, 26 Nov 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 26 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
BJP government is snatching away the rights of the poor
बस्ती। संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी की ओर से कप्तानगंज के बल्लभ भाई पटेल माध्यमिक विद्यालय कटरी में दलित गौरव सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुई। इस दौरान कांग्रेसियों ने समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद प्रथम प्रधानमंत्री पं. नेहरू से लेकर डाॅ. मनमोहन सिंह की सरकार तक गरीबों के उत्थान के लिए अनेक नीतियां और कार्यक्रम संचालित किए गए। मनरेगा जैसी कल्याणकारी योजना ने गरीबों को ताकत दिया है। मगर वर्तमान में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों, वंचितों की जगह पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। गरीबों के अधिकार छीने जा रहे हैं। इससे सावधान रहना होगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ज्ञानू ने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस ने ही गरीबों, वंचितों और शोषितों के उत्थान के लिए कार्य किया है। कांग्रेस हमेशा गरीबों की आवाज बनी है। भाजपा सरकार महंगाई बढ़ाकर गरीबों पर प्रहार कर रही है। इस सरकार में केवल पूंजीपतियों को प्रश्रय दिया जा रहा है। कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती रहेगी। कार्यक्रम का संजोयन ब्लाॅक अध्यक्ष राजकपूर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक अंबिका सिंह, देवेंद्र श्रीवास्तव, पार्टी प्रवक्ता मो. रफीक खां, अमरेंद्र मल्ल, अनिरूद्ध त्रिपाठी, प्रशांत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed