फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP government has created new dimensions of development in UP

यूपी में भाजपा सरकार ने गढ़े विकास के नए आयाम: राधा मोहन

Sun, 01 Aug 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
BJP government has created new dimensions of development in UP
सर्किट हाउस में बस्ती मंडल के पदाधिकारियों को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.राधा - फोटो : BASTI
यूपी में भाजपा सरकार ने गढ़े विकास के नए आयाम
विज्ञापन

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार ने विकास के नए आयाम गढ़े हैं। जब देश में कोविड के चलते आर्थिक सुस्ती का दौर था, तब यहां की सरकार की नीतियों ने विदेशी निवेशकों को आकर्षित किया। जनप्रतिनिधि लोगों के बीच जाकर केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।
रविवार को बस्ती दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह का फुटहिया समेत कई स्थानों पर स्वागत किया। इसके बाद सर्किट हाउस पहुंचे, जहां बस्ती मंडल के सांसदों, विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्षों व अन्य पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में उद्योगों के अनुकूल माहौल बना। कोरोना महामारी की पहली और दूसरी लहर के दौरान जब दुनिया भर में आर्थिक गतिविधियां सुस्त थी, उस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की नीतियां उद्यमियों को आकर्षित कर रही थीं। कोरोना काल में विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए हेल्प डेस्क बनाया गया। विदेशी निवेशकों से उनके दूतावास के जरिए संपर्क किया गया। सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए निवेशकों के प्रस्तावों पर जल्द अमल कराया गया। इस तरह योगी सरकार में बना ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का माहौल विदेशी निवेशकों को आकर्षित कर रहा है। इसी का नतीजा है कि यूपी में स्वदेशी कंपनियों के साथ विदेशी कंपनियों में निवेश के लिए रुचि दिखाई है। कहा कि औद्योगिक विकास विभाग के आंकड़ों के अनुसार एक साल में 40 विदेशी निवेशकों ने 16,732 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्रदेश सरकार को दिए हैं। योगी सरकार भी निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारने के लिए हर स्तर पर तेजी दिखा रही है। मार्च 2020 से मई 2021 तक देशी और विदेशी निवेशकों के 66,000 करोड़ रुपये के 96 निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इन प्रस्ताव में 40 विदेशी निवेशकों के हैं। 22 निवेश प्रस्ताव 100 करोड़ रुपये से अधिक के हैं। इन निवेश प्रस्ताव के जरिए राज्य में 16,732 करोड़ रुपए का निवेश होना है।
विज्ञापन

बैठक में सांसद बस्ती हरीश द्विवेदी, सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल, सांसद संतकबीरनगर प्रवीण निषाद, केबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह, उद्यान मंत्री श्रीराम चौहान, शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी, विधायक हर्रैया अजय सिंह, महादेवा विधायक रवि सोनकर, सदर दयाराम चौधरी, कप्तानगंज विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ल, विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक संतकबीरनगर राकेश सिंह बघेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष बस्ती महेश शुक्ल, जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर गोबिंद माधव, जिलाध्यक्ष संतकबीरनगर बद्री यादव, जिला प्रभारी बस्ती चिरंजीवी चौरसिया, जिला प्रभारी सिद्धार्थनगर जय प्रकाश निषाद, जिला प्रभारी संतकबीरनगर समीर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी बस्ती दिपांशु विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed