{"_id":"657b44e1e22cccf110060969","slug":"bike-riding-youth-seriously-injured-after-being-hit-by-tractor-trolley-basti-news-c-207-1-sgkp1002-8416-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर
Thu, 14 Dec 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज(बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बढ़या गांव के निकट बृहस्पतिवार सुबह ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिय अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने से डॉक्टर ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रैक्टर ट्राली लेकर उसका चालक भाग निकला।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बेलवाजोर गांव के श्रवण कुमार (25) पुत्र श्याम नरायण बृहस्पतिवार सुबह बाइक से अपने ससुराल दुबौली मिश्र जा रहे थे। सुबह सात बजे बढ़या गांव के मोड़ पर गन्ना लादकर आ रही ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में बाइक आ गई। बाइक को घसीटते हुए आगे बढ़ गई। हादसे में श्रवण को गंभीर चोटें आई और बाइक के परखच्चे उड़ गए।
आसपास के लोगों ने घायल को एंबुलेंस से पहले सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। जहां से डाॅक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालत लगातार बिगड़ने के कारण डाक्टरों ने वहां से ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक दुबे ने बताया कि घटना के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।