{"_id":"690ba53d1411fba5ef01e6c0","slug":"bike-rider-killed-two-injured-after-collision-with-roadways-bus-basti-news-c-207-1-sgkp1006-147102-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की शाम करीब 7 बजे अयोध्या में मजदूरी कर लौट रहे एक बाइक पर सवार तीन युवकों को पीछे से आई रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक करीब 50 मीटर तक हाईवे पर घसीटती चली गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के जीजीरामपुर लजघटा निवासी अतुल कुमार (25) पुत्र पप्पू, अपने साथियों राधेश्याम (35) पुत्र बेचू निवासी पचवस और भोनू (30) पुत्र अज्ञात निवासी रामगढ़ के साथ अयोध्या से मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। तीनों युवक रामघाट स्थित एक ठेकेदार के अधीन पेंटिंग का कार्य करते थे और प्रतिदिन काम के बाद घर लौटते थे। बुधवार को लौटते समय भदोईं गांव के पास अज्ञात रोडवेज बस ने उनकी बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। दुर्घटना में बाइक चालक अतुल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राधेश्याम और भोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही विक्रमजोत चौकी प्रभारी शशि शेखर सिंह हेड कांस्टेबल विक्रांत के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने दोनों को जिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया। बाइक पर तीनों लोग सवार थे और हादसे के समय चालक ने हेलमेट पहन रखा था।