{"_id":"69fce435e4573b5de506fe2a","slug":"bike-rider-injured-in-collision-with-container-basti-news-c-207-1-bst1006-158211-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार घायल
विज्ञापन
वॉल्टरगंज। थाना क्षेत्र के बस्ती-डुमरियागंज मार्ग के देईपार चौराहे पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने बुधवार की देर रात लगभग 12 बजे कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया और घटना की जानकारी परिजनों को दी।
जानकारी के अनुसार बस्ती से घर लौट रहे सोनहा थाना क्षेत्र के महनुआ सेमरहना निवासी रमेश वर्मा (32) पुत्र जगत राम चौधरी बुधवार की रात बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे देईपार चौराहे के पीएनबी बैंक के सामने पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे एक कंटेनर चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद चालक कंटेनर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय भेजवाया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। संवाद