{"_id":"658f0ca0dc1010c9cf085658","slug":"bike-rider-injured-after-colliding-with-flyover-railing-dies-basti-news-c-207-1-sgkp1002-9206-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फ्लाईओवर की रेलिंग से टकराकर घायल बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फ्लाईओवर की रेलिंग से टकराकर घायल बाइक सवार युवक की मौत
Fri, 29 Dec 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 29 Dec 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। फोरलेन पर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कस्बा महराजगंज में शुक्रवार दोपहर में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक फ्लाईओवर की रेलिंग से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज ले जाते समय युवक की मौत हो गई।
शहर के कोतवाली क्षेत्र के बभवगावां मुहल्ले के रहने वाले 35 वर्षीय निशांत पांडेय पुत्र उमेश चंद पांडेय शुक्रवार को बाइक से किसी काम हर्रैया की तरफ जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल बाइक सवार को इलाज के लिए सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। निशांत की हालत लगातार बिगड़ने के कारण डाक्टरों ने मेडिकल काॅलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि लखनऊ ले जाते समय घायल निशांत ने दम तोड़ दिया।