फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bike rider dies after being hit by trailerin basti

Basti: ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, टायर में फंसने से दूर तक घिसटते चले गए अशोक सिंह

Fri, 25 Nov 2022 09:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 25 Nov 2022 09:03 PM IST
सार

पहिये के बीच फंसकर दूर तक घिसटने से अशोक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसएचओ ने पुलिस कर्मियों के सहयोग से टायर खोलवाकर फंसे शव को बाहर निकलवाया। मृतक के पास मिले कागजातों से उनकी पहचान हुई। 

विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by trailerin basti
सड़क हादसे में शख्स की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती के हरैया फोरलेन पर हरैया थाने के भदावल गांव के पेट्रोल पंप से आगे ट्रेलर की चपेट में आकर 42 वर्षीय बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना में मृतक के साथ दूसरी बाइक से चल रहा व्यक्ति भी दुर्घटना में सड़क किनारे गिरने से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


इसी थाने के मझौवा बाबू गांव निवासी अशोक कुमार सिंह(42)  बस्ती से घर की तरफ लौट रहे थे।प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो एक पेट्रोल पम्प पर बाइक में पेट्रोल भरवाने के बाद वह जैसे ही हाइवे पर आगे बढ़े, तेज रफ्तार ट्रेलर के पहिये के नीचे जाकर फंस गए।जबकि दूसरी बाइक चला रहा दयाराम बाइक सहित सड़क किनारे गड्ढे में गिरकर घायल हो गया। 

विज्ञापन

 

पहिये के बीच फंसकर दूर तक घिसटने से अशोक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसएचओ ने पुलिस कर्मियों के सहयोग से टायर खोलवाकर फंसे शव को बाहर निकलवाया। मृतक के पास मिले कागजातों से उनकी पहचान हुई। मृतक की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है जिससे दो बेटे है। दूसरी पत्नी से एक बेटी है।दुर्घटना में मौत की सूचना से गांव में कोहराम मच गया। गांव वालों ने बताया कि उनकी पत्नी इस समय मायके में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed