फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bike rider dies after being hit by a trailer

Basti News: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Thu, 03 Apr 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 03 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a trailer
कलवारी। रामजानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के धनौवा तिराहे के पास बुधवार शाम 7 बजे ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कलवारी थाने के तुर्कवलिया निवासी 27 वर्षीय राम जनक उर्फ छोटू बाइक से घर से पाऊं बाजार जा रहे थे। धनौआ तिराहे के पास सड़क के किनारे एक ट्रेलर गिट्टी लोड कर के खड़ा था। इंडिकेटर न जलने की वजह से अंधेरे में वह दिखाई नहीं दे रहा था। छेटू की बाइक पीछे से ट्रेलर में जा टकराई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से उसे बनाहरा में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया। मगर चिकित्सक ने देखते ही राम जनक उर्फ छोटू को मृत घोषित कर दिया।थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed