{"_id":"6531826c018421a5f30bb848","slug":"bike-gets-stuck-in-truck-and-gets-dragged-youth-dies-basti-news-c-207-1-sgkp1002-5984-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रक में फंस कर घिसटती गई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रक में फंस कर घिसटती गई बाइक, युवक की मौत
Fri, 20 Oct 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
हर्रैया-बभनान रोड पर आईटीआई कालेज के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया-बस्ती। बभनान-हर्रैया मार्ग पर आईटीआई के पास बृहस्पतिवार देर शाम बेकाबू ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को चपेट में ले लिया। ट्रक में फंसकर बाइक करीब 150 मीटर तक घिसटती चली गई। राहगीरों ने शोर मचाकर ट्रक को रोकवाया। मगर, तब तक बाइक चला रहे 35 वर्षीय युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार पैकोलिया थाना क्षेत्र के दिवाकरपुर निवासी 35 वर्षीय सूरज सिंह पुत्र जगदंबा सिंह बस्ती की किसी निजी कंपनी में काम करते थे। रोज की तरह बाइक से वह ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। हर्रैया-बभनान रोड पर आईटीआई के पास बभनान की तरफ से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना पाकर कुछ देर बाद परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।