{"_id":"654b782056210d28b500ac73","slug":"bike-collides-with-scooty-one-dead-two-injured-in-basti-2023-11-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में हादसा: स्कूटी से बाइक की टक्कर, एक की मौत; दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में हादसा: स्कूटी से बाइक की टक्कर, एक की मौत; दो घायल
Wed, 08 Nov 2023 05:29 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 08 Nov 2023 05:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती जिले में हर्रैया क्षेत्र के महूघाट अमारी मार्ग पर भदासी गांव के सामने मोड़ पर बुधवार दोपहर दो बजे स्कूटी व बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना में स्कूटी सवार दंपती भी घायल हुए है। सूचना पर पहुंची हर्रैया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुटी है।
विज्ञापन
छावनी थाना क्षेत्र के डुहवा मिश्र गांव निवासी राम विलास मिश्रा का पुत्र शिवम मिश्र (25) बाइक से किसी कार्य के लिए अमारी बाजार गए थे। दोपहर करीब दो बजे अमारी से हर्रैया रोड पर लौटते समय भदासी गांव के मोड़ पर सामने से आ रही स्कूटी में उनकी बाइक भिड़ गई।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से शिवम मिश्र व स्कूटी सवार भदासी गांव निवासी जनार्दन पांडेय व इनकी पत्नी कांति को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां शिवम मिश्र को मृत घोषित कर दिया गया। घायल दंपति का इलाज सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन
घटना की खबर फैलते ही सीएचसी पर दोनों गांव के सैकड़ों लोग जुट गए। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवम मिश्रा डुहवा चौराहे पर मेडिकल की दुकान चलाते थे। दिवंगत के दो पुत्र हैं जिसमें शिवांश सात वर्ष दिव्यांश एक वर्ष का है। मृतक की पत्नी पूजा का शिवम के शव से लिपट कर रोना देख लोगों की आंखे नम हो गई।
हर्रैया प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हर्रैया प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।