फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bike collides with culvert, driver dies

Basti News: पुलिया से टकराई बाइक, चालक की मौत

Wed, 10 Apr 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 10 Apr 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with culvert, driver dies
पुलिया से टकराई बाइक, ऑटो चालक की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। पैकोलिया थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया से टकरा गई। दुर्घटना में थान्हा खास गांव निवासी तीन व्यक्ति घायल हो गए। इलाज के लिए सभी को परिजन जिला अस्पताल ले गए। जहां घायल बाइक चालक बबलू प्रजापति की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, थान्हा खास गांव निवासी बबलू (35) गांव के ही हनुमंत (30) व अनिल (28) के साथ परशुरामपुर क्षेत्र में हनुमंत की ससुराल में तेरहवीं में शामिल होने गया था। रात करीब दस बजे घर लौटते समय बबुरहवा के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया से टकरा गई। किसी के भी हेलमेट न पहनने के कारण बबलू के सिर में गंभीर चोट लगी और वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन

घायल हनुमंत ने मोबाइल फोन से परिजनों को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद गांव के सचिन श्रीवास्तव के साथ परिजन मौके पर पहुंचे और 112 पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से तीनों को पहले सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रात में ही बबलू ने दम तोड़ दिया। हनुमंत व अनिल की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed