{"_id":"6473b2e84f2551f58405d6f4","slug":"bike-collided-with-bolero-fireball-two-including-innocent-died-basti-news-c-7-1-gkp1014-185968-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बोलेरो से भिड़ी बाइक बनी आग का गोला, मासूम समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बोलेरो से भिड़ी बाइक बनी आग का गोला, मासूम समेत दो की मौत
Mon, 29 May 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 29 May 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद आग का गोला बनी बाइक
महाराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज दुबौलिया मार्ग पर रखिया बैहार गांव के पंचायत भवन के सामने रविवार देर रात करीब नौ बजे बाइक और बोलेरो की टक्कर हो गई। बोलेरो में फंसकर बाइक कुछ दूर तक घिसटती चली गई, जिससे उसमें आग लग गई। घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक और चार साल के मासूम की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे युवक को चोटें आई हैं।
कप्तानगंज थानाक्षेत्र के रखिया गांव के दिनेश कुमार की पट्टीदारी में रविवार को लड़की की शादी थी। घर पर रिश्तेदार आए हुए हैं। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे निमंत्रण में आए हर्रैया के शेरवाडीह निवासी अरविंद (35) बाइक पर रिश्तेदार के घर के चार वर्षीय कार्तिक पुत्र सुनील और दिनेश पुत्र घनश्याम को बैठाकर सड़क पर चाट-फुल्की खिलाने के लिए निकले थे। तभी हादसा हो गया। गंभीर रूप से घायल कार्तिक और अरविंद को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। लोगों ने बोलेरो चालक को पुलिस के हवाले कर दिया।