फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bike collided with a standing trolley, the woman died

Basti News: खड़ी ट्राॅली में जा टकराई बाइक, पीछे बैठी महिला की मौत

Sat, 20 May 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 20 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with a standing trolley, the woman died
महादेवा (बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा-लालगंज मार्ग पर गौरा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक को देखकर बाइक चालक अनियंत्रित होकर खड़ी ट्राली में जा टकराया। बाइक पर पीछे बैठी 40 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत को गई। बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट लगाने की वजह से उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

कलवारी थाना क्षेत्र के चिलवनिया निवासी विक्रम (20) पुत्र शिवपूजन बाइक से गांव की महिला संगीता (40) पत्नी राम बुझारत का इलाज कराने बस्ती गए थे। शुक्रवार देर शाम इलाज करवाकर लौटते समय लालगंज थानाक्षेत्र के गौरा गांव के पास पहुंचे तो सामने से ट्रक आते दिखाई दिया। घायल विक्रम के अनुसार ट्रक आने की वजह से वह साइड में बाइक लेकर चला गया। जहां पहले से खड़ी ट्राली उसे नहीं दिखाई दी और बाइक की ट्राली में टक्कर हो गई। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही संगीता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज महादेवा राजेश गुप्ता ने एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed