फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bike and scooty collision, three dead, two serious

तीन की पहले हो चुकी है मौत: घायल महिला ने भी मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम, कुल मृतकों की संख्या हुई चार

Fri, 26 May 2023 04:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 26 May 2023 04:44 PM IST
विज्ञापन
Bike and scooty collision, three dead, two serious
जिला अस्पताल में रोते बिलखते मृतक के परिजन

लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर नगर थानाक्षेत्र के महरीपुर के पास बृहस्पतिवार रात हुए हादसे में घायल महिला ने भी शुक्रवार तड़के गोरखपुर मेडिकल कालेज में दम तोड दिया। महिला के पति समेत तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। मृतका के शव का गोरखपुर और बाकी तीन शवों का यहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि बृहस्पतिवार रात वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के परसा जागीर निवासी अमरजीत (22) पुत्र संतराम, कुलदीप (18) और नगर थानाक्षेत्र के बड़गोड़ा निवासी अभिषेक (19) पुत्र फूलचंद एक ही बाइक पर बैठकर नगर बाजार की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन


उसी समय नगर थानाक्षेत्र के प्रतापपुर निवासी अरविंद कुमार सिंह (55) अपनी पत्नी ऊषा सिंह (50) को स्कूटी पर बैठाकर बस्ती जा रहे थे। कलवारी रोड पर महरीपुर के पास स्कूटी और बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार कुलदीप, अभिषेक और स्कूटी सवार अरविंद कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक पर पीछे बैठा अमरजीत व स्कूटी पर बैठी अरविंद सिंह की पत्नी ऊषा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को जिला अस्पताल ले गई। जहां पहुंचते ही कुलदीप, अभिषेक व अरविंद सिंह के मौत की पुष्टि कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed