{"_id":"699a12f3edb4b5def20cacad","slug":"bike-agency-owner-duped-of-rs-845-lakh-through-fake-phonepe-app-basti-news-c-207-1-bst1006-153659-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फर्जी फोन-पे से बाइक एजेंसी मालिक से 8.45 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फर्जी फोन-पे से बाइक एजेंसी मालिक से 8.45 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
गौर। थाना क्षेत्र के हलुआ बाजार में एक बाइक एजेंसी मालिक ने फर्जी फोन पे के माध्यम से दो लोगों ने 8.45 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। मामले में एजेंसी मालिक ने गौर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम हलुआ निवासी नीलम वर्मा पुत्री राम सुरेश ने शनिवार को गौर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हलुआ बाजार में उसकी बाइक एजेंसी है, वहां गांव के दो लोग हमेशा आते-जाते हैं। दिसंबर 2025 में वह एजेंसी से एक नई बाइक खरीद कर ले गए। फोन-पे के माध्यम से भुगतान किया, मगर रकम एजेंसी के खाते में नहीं आया। उस समय लेनदेन व अन्य कार्यों को देख रही नीलम को पैसा भेजने का स्क्रीन शॉर्ट दिखा दिए।
वह व्यक्ति दोबारा एक अन्य शख्स को गाड़ी खरीदने का भुगतान किया और फर्जी फोन-पे का स्क्रीन शॉर्ट दिखाकर चला गया। इसके बाद वह व्यक्ति कई बार नगद रुपये ले लेता था और खाते में रकम भेजने का फोन पे का फर्जी स्क्रीन शॉर्ट दिखा देता था। गांंव का होने के कारण भरोसा कर लिया। बाद में जब हम एजेंसी के बैंक खाते का विवरण चेक कराया तो कई बार में कुल लगभग 8.45 लाख रुपये ठगी होने की जानकारी हुई। प्रभारी निरीक्षक गौर संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।