फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bhujangasan gives relief from spondylitis

Basti News: भुजंगासन से स्पांडिलाइटिस से मिलती है निजात

Mon, 01 May 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 01 May 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bhujangasan gives relief from spondylitis
भारत स्वाभिमान समिति की ओर से आर्य समाज मंदिर परिसर में चल रही योग कार्यशाला।
बस्ती। भुजंगासन के चारों चरणों के अभ्यास से लंबर स्पॉडिलाइटिस से निजात मिल जाती है। साथ ही गर्दन कंधे एवं कोहनियों का दर्द जड़ से समाप्त होता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को योग से जुड़कर इसके लाभ को प्राप्त करना चाहिए।
विज्ञापन

ये बातें पतंजलि योग समिति के संरक्षक डॉ. प्रवेश कुमार ने कहीं। वह भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति की ओर से गांधी नगर में चल रहे सात दिवसीय योग विज्ञान शिविर को संबोधित कर रहे थे। योग प्रशिक्षक सुभाष चंद्र आर्य ने योग साधकों को भुजंगासन, शलभासन, नौकासन, उष्ट्रासन, मर्कटासन, आदि का अभ्यास कराया। बताया की रीढ़ की हड्डी पूरे शरीर की शक्ति को बनाए रखने का कार्य करती है। अधिक देर तक खड़े होकर कार्य करने या एक ही आसन में देर तक बैठने से इस पर जोर पड़ता है जिससे स्पाइन संबंधी समस्याएं पैदा हो जाती हैं। इसलिए काम के दौरान आसन बदलना चाहिए। इस मौके पर सिया मिश्रा, स्तुति मिश्रा, सावन कुमार, भारत तिवारी, दीनानाथ शुक्ल,रामक्षयवर जवाहर यादव, आभा मिश्रा, विद्या मिश्रा, आर सी मिश्रा, राधिका चौधरी, हरमिंदर कौर, पुष्पा सिंह, उर्मिला चौधरी, लालपरी यादव, बबली शर्मा, सुनीता राजपूत, रश्मि देवी, रिजवी, राजकुमार गुप्ता, सी पी दुबे, रामप्रकाश, भानू बाबू, एडवोकेट विनय कुमार पाण्डेय, नमिता पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed