{"_id":"6572166b618b6808ef0a69a7","slug":"bhoomi-pujan-for-prime-ministers-residence-from-today-basti-news-c-207-1-sgkp1006-8072-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रधानमंत्री आवास के लिए भूमि पूजन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रधानमंत्री आवास के लिए भूमि पूजन आज से
Fri, 08 Dec 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत शहरी स्थानीय निकायों में नई योजनाओं का शुभारंभ कराया जाएगा। यह जानकारी देते हुए डूडा यानी जिला नगरीय विकास अभिकरण की परियोजना अधिकारी सुनीता सिंह ने बताया कि मिशन निदेशक प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के निर्देश पर अनारम्भ आवासों को प्रारंभ कराए जाने के लिए जनपद के सभी नगर निकायों में आठ से 10 दिसंबर के बीच एक अभियान के रूप में भूमि पूजन का कार्यक्रम नगर निकाय स्तर पर किया जाएगा।
इसमें मंत्री, सांसद, विधायक, नगर निकाय अध्यक्ष व सभासदों की उपस्थिति में वृहद स्तर पर भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। पीओ ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत ऐसे लाभार्थियों को आवास दिए जाने का प्राविधान है, जिसके पास अपना स्वयं का पक्का मकान न हो। इस योजना के अंतर्गत कुल 2.50 लाख रुपये अनुदान के रूप में दिया जाता है। यह योजना निशुल्क है।
यदि किसी बिचौलिये की ओर से इस योजना में किसी भी प्रकार का प्रलोभन या धनराशि की मांग की जाती है तो संबंधित लाभार्थी इसकी शिकायत डूडा कार्यालय में कर सकता है। संवाद