फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bhokan karaya999

जलपान, भोजन कराकर घर के लिए किया रवाना

Sat, 28 Mar 2020 09:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Bhokan karaya999
बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाने पर तैनात महिला कांस्टेबल ज्योति यादव और दीपिका कठेरिया इलाहाबाद स - फोटो : BASTI
जलपान, भोजन कराकर घर के लिए किया रवाना
विज्ञापन

वाल्टरगंज(बस्ती)। इलाहाबाद से पैदल चलकर शनिवार को एक व्यक्ति वाल्टरगंज के भिरिया चौराहा पहुंचा। जिसे पुलिस ने जलपान और भोजन कराया। पूछताछ में उसने अपना नाम सोहनलाल निवासी सीतापुर बताया।

दिन में करीब 11 बजे भिटिया चौराहे पर ड्यूटी कर रहे कांस्टेबल दिलीप कुमार पांडेय ने एक अनजान व्यक्ति को अपनी ओर आता देखा। व्यक्ति ने कांस्टेबल से बताया कि वह पिछले चार दिनों से भूखा है। जिस पर दिलीप के सहयोग में लगीं कांस्टेबल ज्योति यादव व दीपिका कठेरिया ने अपने खाने के लिए रखे कुछ बिस्कुट और पानी की बोतल उसे दिया। चूंकि वह कई दिनों से भूखा था तो उसने खाना मांगा। पुलिस ने पास के एक दुकानदार के घर उसे खाना खिलाया। उसने बताया कि वह इलाहाबाद में रहकर मजदूरी करता था। लॉकडाउन के कारण वहां कुछ भी खाने को नहीं मिल रहा है। ऐसे में वह पैदल ही घर की ओर निकल पड़ा। पुलिस कर्मियों व पत्रकारों ने उसे कुछ धनराशि देकर विदा किया। दूसरी ओर सैनिक ट्रेडर्स के बगल में बीमार बुजुर्ग को कांस्टेबल कामरान खान ने फलाहार कराया तथा वृद्धाश्रम भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed