फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bhaudeshwaranath's euphoria

लोढेश्वर नाथ में उमड़े भोले के भक्त

Mon, 29 Jul 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bhaudeshwaranath's euphoria
भदेश्वर नाथ मंदिर पर जलाभिषेक करते कांवडिया - फोटो : BASTI
बाबा भद्रेश्वरनाथ की ड्योढ़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन

बस्ती। श्रावण त्रयोदशी पर आधी रात से ही भोले बाबा भद्रेश्वरनाथ की ड्योढ़ी पर श्रद्धालुओं का हुजूम पहुंचकर जलाभिषेक शुरू किया। यह सिलसिला सोमवार दिनभर चला। लंबी-लंबी कतारें लगीं रहीं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देख पांच किलोमीटर पहले वाहन रोक दिए गए थे। मंदिर प्रबंधन का अनुमान है कि लगभग पांच लाख भक्त जलाभिषेक करेंगे।
भगवान शिव की आकर्षक झांकियां लोगों का मन मोह रही थी। कांवड़िये डीजे की धुन पर नाचते गाते रविवार रात से ही पहुंचने लगे थे। करीब 120 किलोमीटर (अयोध्या आना-जाना) पैदल यात्रा के बाद भी कांवड़ियों का उत्साह गजब का था। शहर में अमहटघाट हो या केडीसी अथवा कचहरी हर जगह कांवडिए ही नजर आए।
विज्ञापन

स्टीमर से हो रही थी निगरानी
शिवभक्तों के कुआनो नदी के अमहट तट पहुंचने पर पीएसी जवान भी स्टीमर लेकर निगरानी करते नजर आए। इस नदी में अयोध्या से जल लेकर पहुंचे कांवड़यात्री यहां स्नान करते हैं। नगर पालिका की ओर से सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग व पथप्रकाश की भव्य व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा में लगी भरी भरकम फोर्स
पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि कावड़ को लेकर कानून व्यवस्था में दो अपर पुलिस अधीक्षक लगाए गए हैं। इनके साथ ही 10 पुलिस क्षेत्राधिकारी, 38 निरीक्षक, 296 उपनिरीक्षक, 20 महिला उपनिरीक्षक, दो ट्रैफिक उपनिरीक्षक, 1034 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, 195 महिला आरक्षी, 25 ट्रैफिक पुलिस, चार फायर टेंडर तथा तीन प्लाटून पीएसी की तैनाती की गई है।

लोढेश्वर नाथ में उमड़े श्रद्धालु
भानपुर। कांवडियों के साथ सोमवार को तहसील क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में भक्तों ने भी भगवान शिव को जलाभिषेक किया।
सावन के दूसरे सोमवार को लोढेश्वर नाथ लोढवा बाबा, नरखोरिया शिव मंदिर, दुबौली पडाव शिव मंदिर, सिसवा बरूआर, भिरिया ऋृतुराज, धोषण, कोठिला, करमहिया, असनहरा और रामनगर सहित बारहकोनी गांव स्थित शिव मदिरों में भक्त जलाभिषेक करते रहे। लोढेश्वर नाथ मंदिर परिसर में लगे मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर की ओर से शिविर लगाया गया। टीम में डॉ. कलीम अहमद, डॉ.अजय शुक्ला, डॉ.पल्लवी चौधरी, डॉ. उमैमा के साथ विवेक कुमार, अनुज प्रताप सिंह व सुनीता देवी सेवा में लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed