फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bhanpur farmers will sell wheat at 11 centers

भानपुर के किसान 11 केंद्रों पर बेचेंगे गेहूं

Sat, 01 Apr 2017 11:34 PM IST
basti
basti Updated Sat, 01 Apr 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
भानपुर। 
विज्ञापन

किसानों से उनके गेहूं की उपज सरकारी दर पर खरीदने के लिए तहसील के रामनगर में छह और सल्टौवा ब्लॉक में पांच कुल 11 गेहूं क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इसमें दो केंद्र खाद्य विभाग की ओर से जबकि नौ पीसीएफ के होंगे।


रामनगर ब्लॉक के निर्धारित केंद्रों में पीसीएफ ने क्षेत्रीय साधन सहकारी समिति मोहम्मदनगर में रामनगर न्याय पंचायत के गांवों को, साधन सहकारी समिति लिमिटेड भानपुर से भानपुर न्याय पंचायत के गांवों को संबद्ध किया गया है। साधन सहकारी समिति दरियापुर में बडोखर न्याय पंचायत के गांवों के किसानों से खरीद की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। साधन सहकारी समिति तेनुआ असनहरा से न्याय पंचायत शंकरपुर और न्याय पंचायत कलंदरनगर के किसानों से खरीद के निर्देश दिये गए हैं। वहीं, पीसीएफ के किसान सेवा समिति लिमिटेड सगरा क्रय केंद्र को धोषण, तुसायल व सगरा न्याय पंचायत के किसानों का गेहूं खरीदेंगे। खाद्य विभाग ने रामनगर के असनहरा में क्रय केंद्र बनाया है। यहां न्याय पंचायत नरखोरिया और न्याय पंचायत थुम्हवा पाण्डेय के किसान अपनी उपज बेच सकेंगे। जबकि सल्टौवा में पीसीएफ की ओर से साधन सहकारी समिति कोठिला से न्याय पंचायत कोठिला, न्याय पंचायत पचमोहनी और न्याय पंचायत सल्टौवा गोपालपुर को जोड़ा गया है। साधन सहकारी समिति सल्टौवा गोपालपुर से न्याय पंचायत दसिया, साधन सहकारी समिति पिपराजप्ती से न्याय पंचायत पिपराजप्ती, न्याय पंचायत पचानू और न्याय पंचायत आमा को संबद्ध किया गया हैं। साधन सहकारी समिति भिरिया ऋृतुराज से न्याय पंचायत भिरिया ऋृतुराज व न्याय पंचायत जिनवा को जोड़ा गया है। खाद्य विभाग ने सल्टौवा ब्लॉक के सोनहा में क्रय केंद्र बनाया है, जहां न्याय पंचायत दमया परसा और पुरैना को संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed