फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bhakiyu took out Kisan Adhikar Tractor Tiranga Yatra

Basti News: भाकियू ने निकाली किसान अधिकार ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा

Sat, 12 Aug 2023 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu took out Kisan Adhikar Tractor Tiranga Yatra
मुख्यमंत्री को भेजा 11 सूत्री ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर भाकियू पदाधिकारियोें, सदस्योें ने शुक्रवार को किसान अधिकार ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष हृदयराम वर्मा के नेतृत्व में 11 सूत्री मांगों को लेकर तिरंगा यात्रा पटेल चौक से कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां अधिकारियों से वार्ता के बाद सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
भाकियू के प्रदेश सचिव दिवानचंद पटेल, पूर्वांचल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शोभाराम ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष मार्तेन्द्र प्रताप सिंह आदि ने किसान समस्याओं, ब्याज सहित गन्ना मूल्य भुगतान, बिजली संकट, बस्ती को सूखा ग्रस्त घोषित करने आदि का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष हृदयराम वर्मा ने कहा कि किसान भूमि को बंधक करके बैंकों से ऋण ले रहे हैं। परिवार का पालन-पोषण चुनौती बन गया है। ऐसे में देश की खेती किसानी कर रहे किसानों को उत्पाद का उचित मूल्य मिले, किसानों की समस्या का सरकार प्राथमिकता से निराकरण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे 11 सूत्री ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश सरकार से वादे के मुताबिक सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने, निजी नलकूपों से मीटर लगवाने की प्रक्रिया को तत्काल से रोक लगाने, गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करके डिजिटल भुगतान की व्यवस्था करने, चीनी मिलों पर किसानों का बकाया भुगतान ब्याज सहित कराने, छुट्टा पशुओं से खेती को बचाने की व्यवस्था करने, एमएसपी गारंटी कानून बनाने के मामले को अमली जामा पहनाने, किसान आयोग का गठन करने सहित आदि की मांग उठाई। इस मौके पर परमात्मा प्रसाद चौधरी, जयराम वर्मा, राम मनोहर चौधरी, पारसनाथ गुप्ता, शिवममूरत चौधरी, फूलचंद चौधरी, राम महीपत, त्रिवेनी चौधरी और हरि प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed