{"_id":"5a720cbe4f1c1b8a268b7a05","slug":"bhakiu-protested110","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना बकाया देने के लिए भाकियू भानु ने की पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना बकाया देने के लिए भाकियू भानु ने की पंचायत
basti
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
धरना देते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भानपुर।
किसान समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाकियू भानु गुट के किसानों ने रामनगर ब्लॉक के कुर्थिया पड़ाव पर किसान पंचायत लगाकर अपनी आवाज उठाई। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ हरिश्चन्द्र को सौपा। पंचायत की अध्यक्षता धर्मराज चौधरी और संचालन राम सुमेर यादव ने किया।
इस दौरान मंडल महासचिव रामनरायन चौधरी ने कहा कि मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों को ब्याज सहित दिलाया जाए। बकाया मूल्य न मिलने से किसानों की दशा दयनीय होती जा रही है। किसानों की फसल को जंगली जानवरों से बचाने, सांड़ों से फसल की सुरक्षा के लिए न्याय पंचायतस्तर पर गौशाला निर्माण कराने, सरयू नहर खंड तीन, चार, और पांच के माइनरों, कुलावों व नालियों के पूर्ण रूप से निर्माण और सफाई कराने, साथ ही 60 वर्ष की उम्र के बाद के हर नागरिक को 5000 रुपये मासिक पेंशन दिलाई जाए। सुभाष तिवारी ने किसान आयोग की सिफारिश को लागू करने तथा फसल का दाम लागत का डेढ़ गुना करने की मांग उठाई। इस मौके पर डॉ. पतिराज निषाद, पतिराम चौधरी, ईश्वर प्रसाद मिश्रा, सलाहुदीन मलिक, श्रीप्रकाश पांडेय, अख्तर मलिक, यार अली, मोहम्मद हासिम, गिरवर प्रसाद उपाध्याय सहित तमाम किसान मौजूद रहे।