फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bhakiu protested kisan diwas

किसान दिवस का भाकियू ने किया बहिष्कार

Wed, 19 Sep 2018 11:35 PM IST
basti
basti Updated Wed, 19 Sep 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
bhakiu protested kisan diwas
विकास भवन के बाहर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
बस्ती/सल्टौआ। विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस में किसी जिम्मेदार अधिकारी के न रहने पर भाकियू के लोगों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। भाकियू के जिलाध्यक्ष राममनोहर चौधरी के नेतृत्व में आए किसानों ने कहा कि इस सरकार में किसान दिवस सिर्फ दिखावा है यहां किसानों का दर्द सुनकर समस्या का निस्तारण करने के लिए किसी भी विभाग के अधिकारी नहीं रहते। 
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि समस्याएं जस की तस हैं। गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया जा रहा, किसान अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए मारा मारा फिर रहा है और बिजली विभाग की ओर से इस समय किसानों का विद्युत कनेक्शन काट कर उत्पीड़न किया जा रहा है। इस पर तत्काल रोक की मांग किसानों ने उठाई। कहा कि पीएनबी भिरिया, सल्टौआ सहित अन्य बैंकों के भ्रष्टाचार से आम आदमी परेशान है। यहां बिना बिचौलियों से मिले किसी का काम होना मुश्किल है। किसानों का बीमा धनराशि आकलन करने, जंगली जानवरों से किसानों के फसलों को बचाए जाने और प्रांतीय खंड पीडब्लूडी की ओर से जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने की मांग किसान नेताओं ने उठाई। इस मौके पर बंधू चौधरी, गनीराम चौधरी, आरपी चौधरी, कन्हैया किसान, हरिराम, हृदयराम वर्मा, रामनरेश, शिवशंकर पांडेय, द्वारिका, दीनानाथ, रामशंकर मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed