{"_id":"59f76af84f1c1b59678b894c","slug":"bhakiu-fired-sugarcane","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने गन्ना जलाकर विरोध किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने गन्ना जलाकर विरोध किया
Mon, 30 Oct 2017 11:40 PM IST
basti
basti
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
राजनीति
- फोटो : amar ujala
Link Copied
बनकटी। प्रदेश सरकार की ओर से गन्ना समर्थन मूल्य 10 रुपये बढ़ाए जाने का विरोध जारी है। ब्लॉक कार्यालय परिसर के गेट के सामने भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गन्ना जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। चौधरी ने कहा कि किसानों की हितैषी बताने वाली सरकार किसानों के लिए निकम्मी साबित हो रही है। नकदी फसल के रूप में किसान गन्ना ही उगाते हैं। इसी गन्ने को बेचकर बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, बेटी-बेटे की शादी सहित तमाम जरूरत की चीजें पूरी की जाती हैं। रामफेर चौधरी ने कहा कि सरकार अपने वादे से मुकर रही है। लागत में 50% बढ़ोत्तरी की जगह 10 रुपये ही बढ़ाया गया जो बहुत कम है। जबकि 300 रुपये प्रति क्विंटल लागत ही आतीहै। समर्थन मूल्य 450 रुपये होनी चाहिए। इस दौरान रामजोखन, रामकेश, रामबहादुर, मुहम्मद हसन, बलिराम चौधरी, परमात्मा चौधरी, दीनदयाल चौधरी, रामदौड़, मंगरू, हरिप्रकाश, राम सुभग, भैय्या राम, रामचरन, ओमप्रकाश, बशीर, शब्बीर, मुर्तजा, उमेश, सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।