फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bhajumo state predident welcomed

बस्ती की धरती का बड़ा कर्ज है : सुभाष

Wed, 07 Mar 2018 12:16 AM IST
basti
basti Updated Wed, 07 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
bhajumo state predident welcomed
बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सुभाष यदुवंश। - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

कांग्रेस और सपा में परिवार के लोग ही प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री बनते हैं जबकि भाजपा में एक कार्यकर्ता। आज भाजयुमो का प्रदेश अध्यक्ष हूं तो यह बस्ती की धरती का बड़ा कर्ज है, जान भी दे दूं तो कर्ज चुका नहीं पाऊंगा। यह कहना है भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए सुभाष यदुवंश का। मंगलवार को पहली बार बस्ती पहुंचने पर घघौआ से लेकर शहर तक ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष कुछ समय के लिए बड़ेवन स्थित अपने आवास पर भी बुजुर्गों के आशीर्वाद लेने गए। वहां से कार्यालय जाने के क्रम में अभिनव उपाध्याय के साथ सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा एक ऐसी ताकत है जो हर चुनौती का सामना करने को तैयार रहती है। भाजपा कार्यालय पर आयोजित अभिनंदन समारोह में प्रदेश मंत्री सोनू सिंह ने चांदी का मुकुट और तलवार भेंट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पवन कसौधन ने की। विधायक रवि सोनकर, विधायक संजय जायसवाल, क्षेत्रीय मंत्री अजय सिंह गौतम, पुष्कर मिश्र, करुणा सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया जबकि संचालन महामंत्री विवेकानंद मिश्र ने किया। अमृत कुमार वर्मा, अभिनव उपाध्याय, शिवांशु मिश्रा, दिलीप पाण्डेय, आलोक पाण्डेय, नितिन पाण्डेय ने स्मृति चिह्न भेंट किया। इससे पहले बाइक रैली निकालकर कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। विक्रमजोत में अखंड प्रताप सिंह, छावनी में सतीश सिंह, हर्रैया में कुंवर सिंह, महराजगंज में वरुण पाण्डेय, कप्तानगंज में कबीर तिवारी, गोटवा में धर्मेंद्र जायसवाल, पटवा धर्म कांटा पर आलोक पाण्डेय, मूड़घाट में विद्या मणि सिंह, बड़ेवन चौराहे पर मीडिया प्रभारी अमृत कुमार वर्मा, कटरा चुंगी पर अनिल पाण्डेय की अगुवाई में स्वागत हुआ।
विज्ञापन

फोटो
प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में लगा जाम
महराजगंज/बस्ती। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पहली बार जिले में आ रहे सुभाष यदुवंश के स्वागत में उमड़ी भीड़ से भारी जाम लग गया। महराजगंज कस्बे में 20 मिनट तक फोरलेन जाम होने का कारण भाजपाइयों की लग्जरी गाड़ियों की पार्किंग थी। वहीं, शहर में बाइक रैली और कई जगह स्वागत के चलते लोगों को दूसरी गलियों से गुजरना पड़ा। कटरा, कंपनीबाग और बड़ेवन में भी जाम के कारण लोगों को समस्याओं से दो-चार होना पड़ा। हालांकि, पुलिस ने मशक्कत कर थोड़ी देर बाद रास्ता साफ करा दिया। जाम होने से राहगीरों में नाराजगी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed