{"_id":"64a5b85220161bced10e5ff5","slug":"beo-honored-meritorious-payal-basti-news-c-207-1-sgkp1006-823-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मेधावी पायल को बीईओ ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मेधावी पायल को बीईओ ने किया सम्मानित
Thu, 06 Jul 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा पास करने वाली छात्रा पायल को बीईओ ने किया पुरस्कृत।
बस्ती। दुबौलियां ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय कटरिया प्रथम की छात्रा पायल ने अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर नाम रोशन किया है। पायल की सफलता पर बीईओ अशोक कुमार ने विद्यालय में पहुंचकर के छात्रा को सम्मानित करके हौसला बढ़ाया है।
दुबौलिया विकासखंड के अंतर्गत कटरिया गांव निवासी विनोद राजभर की पुत्री पायल गांव के प्राथमिक विद्यालय कटरिया में पांचवीं में पढ़ने के साथ तैयारी की। अटल आवासीय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा का फार्म भरकर परीक्षा दी। अटल आवासीय विद्यालय का परिणाम जारी होने के बाद पायल सफल हो गईं। विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का बुधवार को हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बीईओ अशोक कुमार ने पायल को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कहा कि परिषदीय विद्यालयों में लगातार सुविधाओं के साथ बच्चों की पढ़ाई बेहतर ढंग से की जा रही है। जिसके कारण विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं लगातार सफल हो रहे हैं। इस मौके पर रामपाल चौधरी, दिवाकर सिंह, महेश कुमार, राजेश कुमार, संतोष गुप्ता, छेदीलाल, धर्मराज आदि मौजूद रहे।।