फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   beloved reached lover house

ाइयों के साथ प्रेमी के घर धमकी प्रेमिका, बुलाई पुलिस

Sat, 06 Jul 2019 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
beloved reached lover house
भाइयों के साथ प्रेमी के घर धमकी प्रेमिका
विज्ञापन

घर में घुसने के दौरान बिगड़ा मामला, बुलाई पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गायघाट। कलवारी थाना क्षेत्र के 23 वर्षीय सोनू का थानाक्षेत्र के एक गांव की लड़की से संबंध काफी दिनों से चल रहा था। वह सोनू पर लगातार शादी का दबाव बना रही थी। विजातीय होने के कारण सोनू के पिता शादी के खिलाफ हैं। शनिवार की दोपहर प्रेमिका अपनी बहन और भाइयों के साथ सोनू के घर पहुंच गई। विवाद बढ़ने पर पुलिस को बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों को पुलिस ने थाने पर लाकर बातचीत की।

शनिवार की दोपहर में बहन और अपने दो भाइयों के साथ पहुंची युवती ने अपने प्रेमी सोनू को भी साथ ले लिया। सोनू के पिता को शादी के लिए राजी करने पर दबाव बनाने लगी। पिता के विरोध के बावजूद सोनू अपनी प्रेमिका के साथ घर में घुसने का प्रयास करने लगा तो मामला मारपीट तक पहुंच गया। युवती के भाई ने डॉयल 100 और कलवारी पुलिस को सूचना दे दी। मामला गंभीर होते देखकर थानाध्यक्ष कलवारी जय प्रकाश दुबे व क्षेत्राधिकारी अनिल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस दोनों पक्ष को थाने पर ले आई। इस बाबत थानाध्यक्ष कलवारी जय प्रकाश दुबे ने बताया कि दोनों पक्ष अपने-अपने रिश्तेदारों के साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। लड़का और लड़की बालिग हैं। वे एक साथ रहना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed