{"_id":"6a1b42c779d3c0eaa80edacb","slug":"bed-joint-entrance-exam-will-be-held-at-12-centres-basti-news-c-207-1-bst1001-159642-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 12 केंद्रों पर होगी बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 12 केंद्रों पर होगी बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
बस्ती। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को दो पालियों में कराई जाएगी। जिले में 6000 अभ्यर्थियों के लिए कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। प्रशासन की ओर परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
यह परीक्षा शहर के एपीएन पीजी कॉलेज, जीआरएस इंटर कॉलेज, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज, केडीसी, शिवहर्ष किसान इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, बेगम खैर, खैर इंटर कॉलेज, महिला पीजी कॉलेज के अलावा हंसराज लाल इंटर कॉलेज गनेशपुर, गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा, किसान इंटर कॉलेज मरहा कटया में कराई जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से दिन में 12 बजे तक चलेगी। इसके बाद द्वितीय पाली की परीक्षा दिन में दो से शाम पांच बजे तक चलेगी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर अभ्यर्थियों को प्रवेश देने से पहले सघन तलाशी की व्यवस्था की गई है। इस दौरान किसी भी अभ्यर्थी को अनावश्यक सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
प्रवेश पत्र, पेन और आईडी ही अनिवार्य किया गया है। परीक्षा केंद्र के भीतर कलकुलेटर, स्मार्ट वॉच, घड़ी एवं अन्य इलेक्टि्रक सामग्री ले जाना वर्जित है। डीआईओएस संजय सिंह ने बताया कि बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू कराई जाएगी। इसके आधे घंटे पहले अभ्यर्थियों को प्रवेश दे दिया जाएगा।