{"_id":"699caddd7464354f8603d72d","slug":"beauty-parlors-are-buzzing-with-activity-during-the-wedding-season-with-increased-crowds-basti-news-c-207-1-bst1006-153781-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सहालग में ब्यूटी पार्लर गुलजार, बढ़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सहालग में ब्यूटी पार्लर गुलजार, बढ़ी भीड़
विज्ञापन
महिला का मेकअप करती।
पुरानी बस्ती। सहालग का दौर इन दिनों तेज है। स्थिति यह है कि एक-एक दिन में आठ से 10 शादियां नगर क्षेत्र में निपट रही हैं। जिन घरों में विवाह आयोजन तय हैं, वहां की महिलाएं व युवतियों मे आकर्षक दिखने की चाह ब्यूटी पार्लर पहुंचा रही है। इससे ब्यूटी पार्लर में रौनक बढ़ी है। पार्लर संचालिकाओं के मुताबिक इस बार सहालग मेकअप में हर्बल मेकअप का क्रेज है।
पुरानी बस्ती अस्पताल चौराहा पार्लर संचालित करने वाली रजनी शुक्ला ने बताया कि फरवरी से सहालग शुरू है, इस कारण से ब्यूटी पार्लर की रौनक लौटी है। सहालग में जहां दुल्हन स्टेज पर आने के खास लम्हे को यादगार बनाने के लिए पार्लर पहुंच रही हैं। हेयर कटिंग व थ्रेडिंग के लिए सहालग के घर की अन्य महिलाएं भी पार्लर पहुंच रहीं, वहीं शादी वाले दिन मेकअप के लिए टाइमिंग भी तय कर रहीं। ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप, हाइड्रा मेकअप (कटिंग, थ्रेडिंग, ब्लीच) व मेंहदी की एडवांस बुकिंग तेजी से बढ़ी है। इस बार हर्बल मेकअप की मांग है। यह सस्ता होने के साथ-साथ त्वचा को नुकसान कम पहुंचाता है। शादी विवाह के आयोजन वाले घर के महिलाओं की पसंद भी हैवी मेकअप के बजाय नैचुरल और सॉफ्ट लुक की है।
पार्लर में कम होम विजिट पर अधिक दर : पुरानी बस्ती में पार्लर संचालित करने वाली श्रेया ब्यूटीपार्लर की संचालिका ने बताया कि शादी के सीजन में मेकअप की कीमतें अलग-अलग श्रेणी में तय की गई हैं। इसमें दुल्हन को उसकी स्किन, हेयर और नैचुरल ग्लो के अनुसार तैयार किया जाता है। ब्राइडल पैकेज के साथ मेहंदी और पार्टी मेकअप की सुविधा दी जाती है। पार्लर पर पहुंचकर मेकअप कराने का चार्ज कम रहता है।