फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bear shop sales man murderd

बीयर की दुकान के सेल्समेन की गोली मारकर हत्या

Tue, 12 Apr 2022 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bear shop sales man murderd
बियर दुकान के सेल्समैन की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

परशुरामपुर (बस्ती)। परशुरामपुर थानाक्षेत्र के धुनियाभीटी गांव के पास बाइक से जा रहे 42 वर्षीय युवक की रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान इसी थानाक्षेत्र के शृंगीनारी बाजार में स्थित वीयर की दुकान के सेल्समैन विनय सिंह पुत्र हरिहर सिंह के रूप में की गई।
सूचना मिलते ही एसपी आशीष श्रीवास्तव, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ शेषमणि उपाध्याय के अलावा एसओ आलोक कुमार सोनी टीम के साथ पहुंच गए। कयास लगाए जा रहे हैं कि दुकान का कैश लूटने के दौरान हत्या की गई है। एसपी ने बताया कि डाग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम के अलावा सर्विलांस टीम को लगाया गया है। घटना के अनावरण के लिए तीन अन्य टीमों को भी लगाया गया है। लूट हुई है या नहीं अभी इस बारे में पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

बलरामपुर जनपद के थाना सादुल्लाह नगर के जफराबाद गांव निवासी विनय कुमार सिंह पुत्र हरिहर सिंह की परशुरामपुर थाना क्षेत्र के कड़सरा गांव में उनकी ससुराल है। वह शृंगीनारी बाजार में स्थित वीयर की दुकान में सेल्समैन की नौकरी करते थे। अपनी ससुराल से ही रोज आया-जाया करते थे। रोज की तरह रविवार की रात करीब 10 बजे विनय सिंह दुकान बंद करके अपनी ससुराल कड़सरा गांव जा रहे थे। दुकान से करीब ढाई किलोमीटर दूर धुनिया भीटी गांव के पास बाइक से पहुंचे अज्ञात हमलावरों ने उनको गोली मार दी। पेट और सीने के पास तीन गोली लगने के बाद वह गिर गए। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस तथा सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय भी पहुंचे। बाद में एसपी आशीष श्रीवास्तव, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी भी पहुंचे। सेल्समैन की हत्या के पीछे रुपये लूट की आशंका व्यक्त की जा रही है। माना जा रहा है कि दुकान बंद करने के बाद जा रहे सेल्समैन के पास कैश जरूर रहा होगा। मृत विनय के भाई शिवशंकर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेब में मिली 31 हजार के हिसाब की पर्ची
विनय सिंह की जेब से पुलिस को एक पर्ची मिली है, जिस पर दुकान की बिक्री का 31 हजार रुपये का हिसाब लिखा हुआ है। जानने वालों का कहना है कि वह रोजाना एक पिट्ठू बैग लेकर चलते थे। जिसमें बिक्री के रुपये और अन्य कागजात रहता था। मौके पर उनका बैग व रुपये नहीं मिले।
-
बाइक से उतरने के बाद मारी गई गोली
घटना स्थल से कुछ दूरी पर उनका आधार कार्ड गिरा पाया गया। जिस जगह उनका पाया गया वहां से 10-12 मीटर दूरी पर बाइक पड़ी थी। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी बाइक से उतरने के बाद गोली मारी गई। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि बैग में रखे रुपये छीनने के लिए बदमाशों से छीना झपटी हुई होगी। घटना के बाद कुछ लोगों ने घटना स्थल से दो बाइक काफी तेजी से वापस भागते हुए देखा था।

किसी विवाद का संदेह नहीं
परिवार व गांव वालों का कहना है कि विनय सिंह काफी विनम्र स्वभाव के थे। उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। भाई शिवशंकर सिंह ने बताया कि घटना के पीछे लूट के अलावा कोई दूसरी वजह समझ में नहीं आ रही है। हालांकि पुलिस अभी इसे लूट मानने से बच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed