फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Be careful...drinking less water can make you sick

Basti News: रहें होशियार... कम पानी पीने से हो सकते हैं बीमार

Fri, 10 Jan 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 10 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Be careful...drinking less water can make you sick
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। सर्दी के मौसम में कम पानी पी रहे हैं तो सतर्क हो जाएं। पेट की बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। जिला अस्पताल के परामर्श चिकित्सकों के पास ज्यादातर मरीज पेट संबंधित पीड़ा को लेकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को ठंड से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।
सर्दी की वजह से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या घट गई है। 15 दिन पहले तक 800 से 1000 तक मरीजों की ओपीडी होती थी, वह घटकर 400 से 500 तक सिमट गई है। मगर, इन दिनों पेट के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। परामर्श चिकित्सकों की ओपीडी में 30 से 40 फीसदी मरीज गैस, एसीडीटी, पेटदर्द और अन्य पेट की समस्या को लेकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने जांच में पाया की ज्यादातर मरीजों ने पानी कम पीया। इससे वह पेट संबंधी समस्या के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

परामर्श चिकित्सक डॉ. अंकित कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि ठंड के मौसम में पानी छूने पर सर्दी का अहसास होता है। शरीर का तापमान कम होने से प्यास कम लगती है। लिहाजा, लोग पानी कम पीते हैंं। भोजन करने के बाद भी कम पानी पीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज राजेश कसौधन पेट की समस्या को लेकर चिकित्सक के पास पहंचे। उन्होंने बताया कि प्यास नहीं लगती है। डॉ. चतुर्वेदी ने दवा लिखने के साथ बताया कि दिन में आठ से 10 गिलास पानी पीना जरूरी है। सुबह गुनगुना पानी पीना बेहतर होता है। इससे लीवर और गुर्दे पर दबाव कम पड़ता है।
परामर्श चिकित्सक डॉ. रामजी सोनी ने कहा कि इन दिनों पेट संबंधी समस्याओं का लेकर आने वाले मरीजों की संख्या 30 फीसदी से अधिक है। पेट संबंधी बीमारियों का एक प्रमुख कारण है पानी कम पीना। जाड़े में प्यास कम लगती है।

ऐसे मे लोग पर्याप्त पानी नहीं पी पाते। वह गैस, पेट दर्द समेत अन्य पेट के रोगों के शिकार हो रहे है। ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत है। दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी पीए। सुबह के समय गुनगुना पानी पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed