फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Be careful of businessmen during festivals

Basti News: त्योहारों पर धंधेबाजों से रहें होशियार...ब्रांडेड की जगह बेच रहे नकली सामान

Mon, 06 Nov 2023 04:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 06 Nov 2023 04:10 PM IST
विज्ञापन
Be careful of businessmen during festivals
बाजार (सांकेतिक)। - फोटो : istock

सावधान हो जाइए। बाजार के धंधेबाजों ने भी त्योहारों को अवसर के रूप में लिया है। इसका नतीजा यह है कि बाजार नकली सामान से पट गए हैं। धंधेबाज, ब्रांडेड कंपनियों के उत्पाद की जगह लोगों को नकली सामान बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे में खरीदारी करनी है तो भरोसेमंद दुकानदारों से ही करें।

विज्ञापन


गली-चौराहों की कई दुकानों पर ब्रांडेड कंपनियों के नाम का लेबल लगाकर स्थानीय सामान बेचे जा रहे हैं। हालांकि, बड़े दुकानदार लोगों को जागरूक कर रहे हैं, लेकिन धंधेबाजों ने इस कदर पहुंच बना ली है कि सिर्फ इससे काम चलने वाला नहीं। लोगों को खुद भी जागरूक होना होगा। इधर, इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। ब्रांडेड की आड़ में लोकल जूते, चप्पल, झालर जैसे कई सामान पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन


त्योहारों में लोग ज्यादा खरीदारी करते हैं। घर को सजाने से लेकर उसके पुराने सामान तक लोग बदलकर नयापन लाना चाहते हैं। लोगों की इस भावना को धंधेबाज अच्छे से समझ चुके हैं। अब लोग ब्रांड के नाम से सामान लेने तो जाते हैं, लेकिन धंधेबाज उसकी आड़ में लोकल सामान थमा देते हैं। उसपर लिखे नाम से वह ब्रांडेड ही लगता है, लेकिन उसकी चमक कुछ दिन में ही उतर जाती है। फिर शिकायत सुनने वाला कोई नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

केस एक
मई 2023 को पुरानी बस्ती पुलिस ने दो लोगों को नामचीन कंपनी के नाम पर नकली सीमेंट व यहीं की पुलिस ने नकली फेसवास, बाडी लोशन, सरसों तेल तथा वाहनाें में प्रयुक्त होने वाला ग्रीस व मोबीआयल पकड़ा था। मौके पर नकली सामान भी बरामद हुआ था। हालांकि पकड़े गए लोग कार्य करने वाले निकले। जबकि असली आरोपी अब तक फरार हैं।

केस दो
जनवरी 2023 को गांधीनगर में नकली जूता, टीशर्ट, चप्पल व अन्य सामग्री बिकने की शिकायत पर कार्रवाई हुई, मगर मौके पर आरोपी दुकान बंद कर फरार हो गया। कार्रवाई समाप्त होने के बाद फिर से बाजार में इसकी उपलब्धता बढ़ गई है।

केस तीन
फरवरी 2023 में कलवारी थाना क्षेत्र के एक बाजार में नामचीन कंपनी का नमक पकड़ा गया था। इस मामले में पुलिस ने जब संबंधित दुकानदार को दबोचा तो पता चला यह कार्य हर्रैया थाना क्षेत्र के एक दुकान से हाेता है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

ऐसे कर सकते हैं ब्रांडेड की जानकारी

  • ब्रांडेड कंपनी रैपर पर फीचर्स जैसे बार कोड्स, सीरियल या मॉडल नंबर, ट्रेडमार्क और पेटेंट आदि की जानकारी देती हैं। बार कोड को गूगल में जाकर स्कैन करके पूरी जानकारी ले सकते हैं।
  • ब्रांडेड कंपनियां अपने उत्पाद की पैकिंग पर काफी पैसा खर्च करती हैं। पहली नजर में यदि आपको पैकिंग खराब लगे तो समझ जाएं कि उत्पाद नकली है। ऐसे उत्पाद को खरीदने से बचें।
  • अगर ब्रांडेड सामान है तो उस पर कुछ ही समय सही, लेकिन गारंटी जरूर होती है, जिन सामान की वारंटी दें, वे सामान असली होते हैं।
  • नकली प्रोडक्ट में असली उत्पाद के स्थान पर खराब वैकल्पिक चीजों का प्रयोग किया जाता है। इसमें प्रयोग होने वाली सामग्री खराब प्लास्टिक, लेदर, सस्ता कांच, खराब क्वालिटी का कपड़ा या इलेक्ट्रॉनिक अप्लाइंसेज के पुराने या इस्तेमाल किए हुए पार्ट्स आदि के हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed