{"_id":"5fc926db8ebc3e9bbd5f69a8","slug":"bdo-inspected-goshala-basti-news-gkp375518760","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला की व्यवस्था देखने पहुंचीं बीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला की व्यवस्था देखने पहुंचीं बीडीओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोशाला की व्यवस्था देखने पहुंचीं बीडीओ
- पशुओं को काऊकोट पहनाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। ठंड बढ़ रही है, ऐसे में गोशाला में पशुओं को लेकर जिम्मेदार चिंतित हैं। डीएम की ओर से जारी निर्देश के तहत बीडीओ मंजू त्रिवेदी क्षेत्र में स्थित गोशालाओं की व्यवस्था जानने पहुंचीं। उन्होंने सचिव व ग्राम प्रधान को आवश्यक निर्देश दिए। बीडीओ की ओर से की गई जांच में ग्राम पंचायत मैलानी उर्फ हिंदूनगर, परसोहिया, अतरडीहा और मझारी बाजार स्थित गोशाला में पुआल और भूसे की व्यवस्था ठीक मिली। मझारी बाजार स्थित गोशाला तिरपाल से घिरा मिला, लेकिन किसी भी गोशाला में पशु काऊकोट नहीं पहने थे। बीडीओ ने सभी सचिव और ग्राम प्रधान को चारे पानी की समुचित व्यवस्था के साथ पशुओं को ठंड से बचाने के लिए तुरंत काऊकोट की व्यवस्था करते हुए गोशाला को तीन तरफ से तिरपाह व पॉलिथीन से ढकवाने का निर्देश दिया।