{"_id":"6a2474de139366113e091680","slug":"bdc-member-was-murdered-due-to-illicit-relationship-girlfriend-and-brother-in-law-arrested-basti-news-c-207-1-bst1006-160096-2026-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध में गई जान: भाभी से मिलने आया था मदन, देवर ने सिर पर मारा मुक्का- गिट्टी पर गिरने से हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंध में गई जान: भाभी से मिलने आया था मदन, देवर ने सिर पर मारा मुक्का- गिट्टी पर गिरने से हो गई मौत
Sun, 07 Jun 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:58 AM IST
सार
बीडीसी सदस्य मदन की कोतवाली क्षेत्र की एक महिला के साथ अवैध संबंध था। जिसको लेकर महिला के देवर से आए दिन विवाद होता था। तीन जून की रात को पूनम से मिलने के लिए मदन बाइक से अपने घर से निकला था। इसकी महिला के देवर को हुई तो वह मदन की निगरानी करने लगा। रात में उसने मदन का पीछा किया। मदन कटया गांव के पास रुका और पूनम से बात करने लगा। तभी देवर ने पीछे से मदन का मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उसने बात करना चाहा तो पूनम ने कॉल काट दिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार देवर और भाभी के साथ पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बीडीसी सदस्य मदन जायसवाल की हत्या अवैध संबंध को लेकर की गई थी। बीडीसी सदस्य का क्षेत्र की महिला से अवैध संबंध था जिसे महिला के देवर ने देख लिया था। बीडीसी सदस्य जब महिला से मिलने आया तो महिला के देवर ने सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
इसके साथ ही कपड़ा व मोबाइल छिपा दिया था। पुलिस ने मोबाइक कॉल डिटेल के आधार पर मामले का खुलासा किया है। आरोपी महिला व उसके देवर को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर कपड़ा, मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते सीओ रुधौली कुलदीप यादव ने बताया कि चार जून को लालगंज बानपुर मार्ग के किनारे जयरामपुर कटया गांव के पीछे खेत में एक बीडीसी सदस्य मदन जायसवाल की हत्या कर फेंका गया शव नग्न अवस्था में मिला था। घटना स्थल पर एक बाइक खड़ी मिली है।
पुलिस और फाॅरेंसिंक टीम ने घटना स्थल की जांच की थी। युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। इस मामले में अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज थी। लालगंज के प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक और एसओजी मामले के खुलासे में लगी थी। मोबाइल कॉल डिटेल और सीसीटीवी की मदद से आरोपी तक पहुंच गई।

बताया कि बीडीसी सदस्य मदन की कोतवाली क्षेत्र की एक महिला के साथ अवैध संबंध था। जिसको लेकर महिला के देवर से आए दिन विवाद होता था। तीन जून की रात को पूनम से मिलने के लिए मदन बाइक से अपने घर से निकला था।
इसकी महिला के देवर को हुई तो वह मदन की निगरानी करने लगा। रात में उसने मदन का पीछा किया। मदन कटया गांव के पास रुका और पूनम से बात करने लगा। तभी देवर ने पीछे से मदन का मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उसने बात करना चाहा तो पूनम ने कॉल काट दिया।

इसके बाद महिला के देवर ने मोबाइल तोड़ दिया और मदन के सिर में मुक्के से कई बार वार किया। जिससे मदन बुरी तरह से घायल हो गया और सड़क पर गिर गया। सिर में गिट्टी लगने से मदन की मौत हो गई। उसके बाद से खींच कर खेत में फेंक दिया और कपड़ा वहीं झाड़ियों में छिपा दिया।
मदन की बाइक सड़क पर ही थी। इसके बाद देवर मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपी देवर वंश बहादुर ने बताया कि भाभी का इस तरह से दूसरे से बात करना उसे पसंद नहीं था इसलिए वह बात करने से मना करता था। समाज में इस तरह के बात न फैले इस वजह से मदन को मारने की योजना बनाई और तीन जून को जब वह भाभी से मिलने आ रहा था तो उसका पीछा कर हत्या कर दी।
सीओ ने बताया कि महिला और उसके देवर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की निशानदेही पर मोबाइल और कपड़ा बरामद हुआ है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट, नाक की हड्डी टूटने दिमाग में रक्त का थक्का मिलने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने इस मामले से संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए आरोपियों को न्यायालय प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया।