{"_id":"66a1596caa0e68569f074514","slug":"bda-will-build-malviya-marg-proposal-of-rs-230-crore-ready-basti-news-c-207-1-bst1001-121017-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बीडीए बनाएगा मालवीय मार्ग... 2.30 करोड़ का प्रस्ताव तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बीडीए बनाएगा मालवीय मार्ग... 2.30 करोड़ का प्रस्ताव तैयार
Thu, 25 Jul 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 25 Jul 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
बीडीए ने उठाया नगर पालिका की खस्ताहाल सड़क को चमकाने का बीड़ा
प्राधिकरण की बैठक में रखा जाएगा मालवीय मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रेलवे स्टेशन रोड की तरह शहर के प्रमुख मालवीय मार्ग की भी तस्वीर बदलने वाली है। नगर पालिका की इस सड़क को चमकाने के लिए बीडीए ने बीड़ा उठाया है। करीब सवा दो किमी लंबी इस सड़क के निर्माण के लिए 2.30 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार हो चुका है। प्राधिकरण की आगामी बैठक में यह प्रस्तुत भी होगा। जैसे ही प्राधिकरण अध्यक्ष/आयुक्त स्तर से इस प्रस्ताव पर मंजूरी मिलेगी तो यह सड़क बननी शुरू हो जाएगी।
बीडीए अपने परिक्षेत्र में शहरी नियाेजन के साथ विकास कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना शुरू कर दिया है। सीमित बजट एवं कम संसाधन में इंटरलॉकिंग सड़क, ड्रेनेज सिस्टम, प्रमुख चौराहों के सुंदरीकरण में बीडीए अहम भूमिका निभा रहा है। अब इससे बड़ी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए बीडीए ने कदमताल तेज कर दिया है। शहर की मुख्य सड़क मालवीय मार्ग की हालत पिछले पांच वर्षों से दयनीय होती चली आ रही है।
वर्तमान में यह सड़क चलने लायक नहीं है। बारिश के दिनों में तो यह सड़क जानलेवा बन जा रही है। लोग खतरों से खेलते हुए इस पर यात्रा कर रहे हैं। जबकि आवागमन की दृष्टि से यह सड़क काफी व्यस्त है। आधे शहर का आवागमन इसी मार्ग पर निर्भर है। इसके अलावा अधिकतर चार पहिया व भारी वाहन और रोडवेज बस इस मार्ग से नियमित गुजर रहे हैं। ऐसे में बड़े-बड़े गड्ढे और उखड़ा पैच कार्य दुश्वारी बनकर सामने है।
विज्ञापन
नगर पालिका के अधीन इस सड़क के पुनर्निर्माण को कौन कहें, मरम्मत कार्य तक नहीं हो पा रहा है। धनाभाव के चलते नगर पालिका ने हाथ खड़े कर लिए हैं। हाल में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान यह सड़क मुद्दा बनकर छाई रही। ऐसे में बीडीए ने इस मार्ग पर नई सड़क बनाने का बीड़ा उठाया है। इसके निर्माण के लिए खाका तैयार कर लिया गया है। बीडीए के इंजीनियरों ने 2.30 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है।
...
होनी थी प्राधिकरण की बैठक, स्थगित हो गई
बस्ती विकास प्राधिकरण की बैठक बुधवार को होनी तय थी। लेकिन इसी दिन शासन ने लखनऊ में बैठक बुला ली। इस वजह से बैठक स्थगित करनी पड़ी। वरना मालवीय मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव बैठक में प्रस्तुत हो जाता है। अब बैठक के लिए अगली तिथि तय होने के बाद यह प्रस्ताव पेश होगा। यदि इस पर मंजूरी मिल गई तो बीडीए सड़क निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर देगा। इसके बाद निर्माण में देरी नहीं होगी।
...
11 मीटर है सड़क की चौड़ाई
मालवीय मार्ग शहर के फव्वारा तिराहे से शुरू होकर रोडवेज नेहरू तिराहा पर खत्म होता है। इस सड़क की लंबाई सवा दोे किमी है। जबकि चौड़ाई 11 मीटर है। सड़क के दोनों तरफ तीन-तीन मीटर का फुटपाथ है। दस साल पहले नगर पालिका ने डिवाइडर के साथ इस सड़क का निर्माण कराया था। लेकिन, रखरखाव के अभाव में डिवाइडर जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सड़क और फुटपाथ भी क्षतिग्रस्त होकर चलने लायक नहीं रह गए हैं।
..
कोट
मालवीय मार्ग की सड़क के पुनर्निर्माण की पहल की गई है। इसका प्रस्ताव तैयार करा लिया गया है। प्राधिकरण से अभी मंजूरी नहीं मिली है। आगामी बैठक में यह प्रस्ताव पेश किया जाएगा। यदि इस पर मुहर लगी, तभी निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है।
-प्रीतिपाल सिंह चौहान, सचिव, बीडीए/एडीएम