{"_id":"5e497ac48ebc3ee5de2bfcd4","slug":"bda-seminar555-basti-news-gkp3413754199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीए की कार्यशाला में दूर की गईं लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीए की कार्यशाला में दूर की गईं लोगों की समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीए की कार्यशाला में दूर हुईं समस्याएं
बस्ती। बस्ती विकास प्राधिकरण (बीडीए) की कार्यशाला का आयोजन रविवार को सचिव प्रेम प्रकाश मीणा की अध्यक्षता में किया गया। इसमें सौ से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। इसका मकसद लोगों के साथ संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को निस्तारित करने का रहा। इसमें लोगों से महायोजना-2031 के लिए सुझाव भी मांगे गए।
प्राधिकरण गठन के बाद गलत तरीके से पास किए गए 1200 मानचित्रों को लेकर लोगों ने सचिव से सबसे ज्यादा प्रश्न किए। जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि उच्च स्तर पर समस्या का समाधान निकालने के प्रयास किए जाएंगे। सचिव ने कहा कि महायोजना तैयार करने में जन सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसे भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र को पांच समूहों में बांटकर लोगों को नियमों, योजनाओं व महायोजना के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके लिए संचार माध्यमों का भी सहारा लिया जाएगा। लोगों ने पूर्व निर्मित व्यवसायिक भवनों व पुरानी बिल्डिंग लाइन को आधार मानने और पुरानी आबादी में नौ मीटर सड़क की जगह वर्तमान सड़क के आधार पर मानचित्र स्वीकृत करने का अनुुरोध किया। इस पर सचिव ने आश्वासन देते हुए कहा कि जांच उपरांत मामला शासन के समक्ष रखा जाएगा। लोगों से नियमों का पालन व ग्रीन बेल्ट पर निर्माण न कराने का अनुरोध करते हुए कहा कि संदेह होने पर उन्हें समस्या से अवगत कराएं।