फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bathing in Saryu carelessly is not free from danger.

Basti News: खतरे से खाली नहीं लापरवाह होकर सरयू में नहाना

Sun, 19 May 2024 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Bathing in Saryu carelessly is not free from danger.
गहराई का अंदाजा,धारा का वेग का अनुमान लगाने में हो रही चूक, आए दिन हो रहे हादसे
विज्ञापन


बार-बार नदी की धारा बदलने से तैराक भी खा रहे धोखा



संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। जिले की दक्षिणी सीमा को विभाजित करने वाली सरयू नदी में लापरवाह होकर स्नान करना खतरे से खाली नहीं रह गया है। नदी का भौगोलिक स्वरूप लगातार बदलने से गहराई और वेग का अनुमान नहीं लग पाता। इससे मैदानी इलाकों के लोगों को कौन कहे, आसपास गांव के तैराकी में पारंगत लोग भी पानी के भंवर में फंसकर जान गंवा दे रहे हैं।
नदी का मार्ग बदलते रहने से कोई पक्का घाट भी नहीं बना है, जहां स्नान करना सुरक्षित हो। ऐसे में आप खुद या परिवार का कोई सरयू स्नान का इरादा लेकर घाट पर जा रहा हो तो उसे अत्यंत सतर्क रहने की जरूरत है। रविवार को ही दुबौलिया थाने के मोजपुर घाट पर नहाते समय चार बच्चे पानी में डूब गए थे। जिनमें तीन शव मिल चुके हैं। जबकि एक किशोरी अब तक लापता है।
विज्ञापन




अयोध्या से लेकर कलवारी टांडा घाट आदि दर्जन भर से अधिक जगह ऐसी है, जहां आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में प्रतिदिन स्नान करने जाते हैं। नौरहनी और टांडा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा, मौनी अमावस्या आदि अवसरों पर मेले लगते हैं। भारी संख्या में दूर-दूर तक के लोग पहुंचते हैं। गर्मी के मौसम में आसपास गांवों के चरवाहे भी दोपहर में घंटों पर पानी में उछल-कूद करते देखे जाते हैं। इतने के बावजूद किसी भी घाट पर कोई प्रबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डूबने की बड़ी घटनाओं के बाद प्रशासनिक अमला जब भी घाटों पर पहुंचता है तो चर्चा होती है कि वहां पक्का घाट क्यों नहीं है। मौके पर निर्देश भी दिए जाते हैं, लेकिन धरातल पर ऐसा हो नहीं पाया। इसके पीछे वजह है कि नदी बाढ़ के सीजन में अपना रास्ता बदल देती है। नदी की वहां पर भौगोलिक बनावट के कारण गर्मी में सूखने के बाद नदी की धारा भी मार्ग बदल देती है। इससे निश्चित ही नहीं हो पाता कि घाट कहां पर बनाया जाए।



...

हाल में हुईं घटनाएं



- सात मई को दुबौलिया क्षेत्र के चिलमा बाजार के 26 वर्षीय अनूप सिंह चचेरे भाई अमित व अभिषेक के साथ कार से अयोध्या स्नान करने गए थे। दोपहर में स्नान करते समय अनूप गहरे पानी में डूब गए। साथियों ने गुहार लगाया। गोताखोरों ने गहरे पानी से अनूप को निकला कर एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

- 17 मार्च को मुंडेरवा क्षेत्र के कुरियार निवासी अंकुर दोस्तों के साथ सरयू नदी के नौरहनी घाट पर स्नान करने गए थे। स्नान करते समय अंकुर का पैर फिसल गया। इससे वह गहरे पानी में चले गया। अंकुर को डूबता देख दोस्तों एवं आसपास के लोगों ने शोर मचाया। जब तक अंकुर के पास लोग पहुंचते तब तक वह नदी में डूब चुका था।


- 29 अगस्त 2023 को संतकबीरनगर के खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बूधा कला गांव से बाइक से तीन दोस्त राजेश, जोगिंदर और पिंटू स्नान करने आए। तीनों स्नान करने के लिए नदी में उतरे। पिंटू और जोगिंदर बाहर निकले। जबकि राजेश गहराई में चला गया और डूब गया। बाद में उसका शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed