{"_id":"64a9bfead95b67e0d7008188","slug":"bastis-daughter-tanishas-team-reached-quarter-finals-basti-news-c-207-1-sgkp1006-1006-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: क्वार्टर फाइनल में पहुंची बस्ती की बेटी तनीषा की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: क्वार्टर फाइनल में पहुंची बस्ती की बेटी तनीषा की टीम
Sun, 09 Jul 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
जूनियर एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में इंडोनेशिया में खेलतीं तनीषा सिंह
बस्ती। इंडोनेशिया में चल रहे जूनियर एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन भारत की टीम की डबल्स मुकाबले में तनीषा व कनिकाश्री की जोडी ने हांगकांग की खिलाड़ियों को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। भारतीय टीम की सदस्य तनीषा सिंह की कामयाबी से पूरे क्षेत्र और परिवार में ख़ुशी का माहौल है।
जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खोभा गांव के योगेश सिंह की बेटी तनीषा सिंह इंडोनेशिया में चल रहे एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के मैच में क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया है। दूसरे दिन पहला मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच हुआ जिसमें 5-0 से भारतीय टीम ने मुकाबला जीत लिया। दूसरा मुकाबला भारत और हांगकांग के बीच हुआ इसे भी भारतीय टीम ने एकतरफा 5-0 से जीत लिया। इंडोनेशिया में चल रहे 10 दिवसीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में कुल 17 देशों की टीम पहुंची है। टीम इंडिया की तरफ से 18 सदस्यों की टीम के साथ बस्ती की बेटी तनीषा सिंह प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन तनीषा सिंह व कनिकाश्री ने बांग्लादेश को हरा दिया था।