फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti's brilliant students excelled in UP Board exam

Basti News: यूपी बोर्ड परीक्षा में बस्ती के मेधावियों ने बजाया डंका

Sat, 26 Apr 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 26 Apr 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Basti's brilliant students excelled in UP Board exam
बस्ती। यूपी बोर्ड के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा में बस्ती के मेधावियों ने डंका बजा दिया। जनपद की मेरिट सूची में शामिल छात्र छात्राओं के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। मेधावियों के माता-पिता, गुरुजनों के साथ ही जनपदवासियों का भी गर्व से मस्तक ऊंचा हो गया। इस मेरिट सूची में शहर के बच्चे भले ही स्थान नहीं बना पाए, लेकिन कस्बों और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों ने कमाल कर दिया।
विज्ञापन

प्रदेश में कुल उत्तीर्ण होने वाले मेधावियों ने बस्ती जिले के हाईस्कूल में दूसरा तो इंटरमीडिएट में चौथा स्थान हासिल हुआ। इंटरमीडिएट में कुल पंजीकृत 39,405 में से 37,197 परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 89.25 प्रतिशत यानी 33,215 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, हाई स्कूल में कुल पंजीकृत 39,503 में से 36,997 परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 94.67 प्रतिशत यानी 35,026 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन

जनपद के हाई स्कूल के मेरिट सूची में प्रथम स्थान पाकर श्रेयांश और अंश वर्मा ने जनपद का नाम रोशन किया। हरैया के हाजी मोहम्मद अमीन विद्यालय में पढ़ने वाले श्रेयांश शर्मा ने 95.50 प्रतिशत और राष्ट्रीय सैनिक विद्यालय के अंश वर्मा ने भी 95.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। इंटरमीडिएट की छात्रा अंकिता वर्मा ने 93 फीसदी अंक पाकर डंका बजाया। पैकौलिया के राष्ट्रीय सैनिक विद्यालय में पढ़ने वाली अंकिता वर्मा 500 में 466 अंक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाई स्कूल में दूसरे स्थान पर एमडीएआईसी गौर में पढ़ने वाली कृति मिश्रा, गोविंदपुरा कप्तानगंज के आदित्य शर्मा, इसके अलावा हरिओम गुप्ता, सजल श्रीवास्तव, मो. नफीस, अभय त्रिपाठी, अंशिका, राजकपूर, ऋषभ त्रिपाठी, शिशिर त्रिपाठी, यश त्रिपाठी, मेहताब शाह समेत अन्य मेधावियों ने परचम फहराया। इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में जनपद की मेरिट सूची में दुर्गेश, मुकेश बरई, दिव्यांश, अमित वर्मा, शिवम चौरसिया समेत अन्य बच्चों ने जनपद की मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed