फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti: Wife murdered by slitting her throat with a shovel in front of an innocent child, arrested

बस्ती : मासूम के सामने फावड़े से पत्नी की गला काटकर हत्या, गिरफ्तार

Thu, 13 Mar 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 13 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Basti: Wife murdered by slitting her throat with a shovel in front of an innocent child, arrested
बस्ती : मासूम के सामने फावड़े से पत्नी की गला काटकर हत्या, गिरफ्तार
विज्ञापन

- चार साल के बेटे ने आसपास के लोगों को दी जानकारी



संवाद न्यूज एजेंसी



बनकटी(बस्ती)। लालगंज क्षेत्र के खैराटी ग्राम पंचायत के राजस्व गांव भगवत पट्टी में बुधवार की सुबह पति ने पत्नी की फावड़े से गला काटकर हत्या का दी। पास खड़े चार साल के बेटे ने आसपास के लोगों को वारदात की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वारदात के पीछे पति का गुस्सैल स्वभाव बताया जा रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि वह पत्नी पर शक करता था। सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, भगवत पट्टी निवासी जितेंद्र की शादी आठ साल पहले 29 वर्षीय माया देवी से हुई थी। इनसे दो बेटे राजकुमार (6 वर्ष) व ऋषभ (चार वर्ष) हैं। जितेंद्र पहले मुंबई में मजदूरी करता था। करीब एक वर्ष से घर पर ही रह रहा है। घर पर जितेंद्र व माया के अलावा मां ज्ञानमति, पिता सीताराम और भाई रहते हैं।
विज्ञापन




बुधवार को सभी लोग अपने काम-धंधे में लगे थे। घर पर जितेंद्र, माया और ऋषभ मौजूद थे। सुबह करीब 9:30 बजे किसी बात पर जीतेंद्र ने तैश में आकर माया के गले पर फावड़े से वार कर दिया। इससे उसके गले से खून का फव्वारा फूट पड़ा। वारदात के बाद वह भाग गया। मां को लहूलुहान पड़ा देख ऋषभ भागकर आसपास के लोगों को बताया कि पापा, मम्मी को मारकर भाग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के लोग जब पहुंचे तो दरवाजे के अंदर से खून बहकर बाहर की तरफ पसरा हुआ था। सूचना मिलते ही एएसपी ओपी सिंह, सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह भी मौके पर पहुंच गईं। सीओ ने बताया कि आरोपी जीतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि गुस्से में आकर उसने ऐसा कदम उठा लिया।



..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed