फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti: Video of sword fight on Muharram goes viral

Basti : मुहर्रम पर तलवारबाजी का वीडियो वायरल, मंदिर के पास आपत्तिजनक खाद्य पदार्थ भेजे जाने की भी चर्चा

Mon, 07 Jul 2025 12:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 07 Jul 2025 12:20 AM IST
सार

वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि गौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान में मुहर्रम के अवसर पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जुलूस के दौरान सार्वजनिक स्थान पर तलवारें लहराई गईं।

विज्ञापन
Basti: Video of sword fight on Muharram goes viral
video grab - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर पंचायत बभनान में मुहर्रम पर एक समुदाय विशेष द्वारा तलवारबाजी करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन


वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि गौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान में मुहर्रम के अवसर पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जुलूस के दौरान सार्वजनिक स्थान पर तलवारें लहराई गईं। यह न केवल कानून व्यवस्था का उल्लंघन है बल्कि इसमें आम नागरिकों की सुरक्षा को भी खतरा उत्पन्न होता है गौर थाना को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। 
विज्ञापन


सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराना कानूनन चाहे वह किसी पर या धार्मिक अवसर हो इस तरह की गतिविधियां में लिप्त पाए गए व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। किसी समुदाय की धार्मिक भावना का सम्मान करते हुए कानून व्यवस्था को भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एक दूसरी घटना में बभनान के चूड़ा मंडी में स्थित शिव मंदिर के समीय जुलूस के दौरान बंटे जा रहे आपत्तिजनक खाद्य पदार्थ भी रखने  की चर्चा है । इस संबंध में सीओ हर्रैया संजय सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी है। पहचान करके उसमें दोषियों के खिलाफ उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, मंदिर के समीप रखे गए आपत्तिजनक खाद्य पदार्थ के बारे में कहा कि कैमरों को खंगाला जाएगा यदि ऐसी किसी बात की पुष्टि हुई तो आरोपित की विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed