{"_id":"63eb88440ffcc1814b078afa","slug":"basti-truck-collided-with-bike-riders-going-to-see-examination-center-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti: परीक्षा केंद्र देखने जा रहे बाइक सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों की मौत, परिजनों का बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti: परीक्षा केंद्र देखने जा रहे बाइक सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों की मौत, परिजनों का बुरा हाल
Tue, 14 Feb 2023 06:59 PM IST
Digvijay Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 14 Feb 2023 06:59 PM IST
सार
दुर्घटना में दो छात्रों की मौत की सूचना से दोनों गावों में शोक व्याप्त हो गया। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल व थाने पर जुट गए। रोते बिलखते परिवार के लोग पहुंचे तो माहौल और भी गमगीन हो गया। दुर्घटना होते ही ट्रक के चालक व खलासी वाहन छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से दोनों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती में हाइवे पर बड़हर कला गांव के पास गलत लेन में आ रहे गन्ना लदे ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें परीक्षा केंद्र देखने जा रहे बाइक सवार छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा छात्र गंभीर हालत में सीएचसी हर्रैया ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
हर्रैया थानाक्षेत्र के महेवा कुंवर गांव निवासी हितेश सिंह (21) पुत्र दिनेश सिंह बीआर इंटर कॉलेज में 12वीं के छात्र थे। मंगलवार दोपहर करीब सवा दो बजे विद्यालय में प्रवेश पत्र लेने गये थे। वहां से निकलकर वह स्कूल के बाहर सड़क के किनारे स्थित किराने की दुकान पर गये। वहां मौजूद यश द्विवेदी (16) पुत्र शिव सागर दुबे निवासी कुचैला थाना हर्रैया से मुलाकात हो गई। यश द्विवेदी भारत सिंह कृषि इंटर कालेज भारत नगर तेनुआ में 10वीं के छात्र थे। दोनों किसी परिचित की बाइक लेकर डूहवा मिश्र के एसएनएसबी इंटर कालेज पर परीक्षा केंद्र देखने जा रहे थे।
विज्ञापन
करीब ढाई बजे बड़हर कलां गांव के सामने उल्टी लेन से आ रहे गन्ना लदे ट्रक में बाइक सामने से भिड़ गई।दोनों उछलकर ट्रक से टकराने के बाद सड़क पर जा गिरे। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में लगी गम्भीर चोट के चलते मौके पर ही हितेश सिंह की मौत हो गई। यश द्विवेदी की सांसें चल रही थी। सूचना पर पहुंची उप निरीक्षक अनिता यादव व सुरपति मिश्रा ने आसपास के लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचाया। इलाज के दौरान यश की भी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना में दो छात्रों की मौत की सूचना से दोनों गावों में शोक व्याप्त हो गया। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल व थाने पर जुट गए। रोते बिलखते परिवार के लोग पहुंचे तो माहौल और भी गमगीन हो गया। दुर्घटना होते ही ट्रक के चालक व खलासी वाहन छोड़कर भाग गए। पुलिस ने ट्रक व बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले आई। मृतक यश दो भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके पिता शिवसागर दुबे कस्बे के आरआर शिवम बाल विद्या मन्दिर में प्रधानाचार्य हैं। जबकि हितेश अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके पिता खेतीबारी करते हैं।