फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti tops in TB free panchayat in the division

Basti News: मंडल में टीबीमुक्त पंचायत में बस्ती अव्वल

Mon, 14 Apr 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 14 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Basti tops in TB free panchayat in the division
बस्ती। टीबी मुक्त पंचायत मामले में जनपद मंडल में पहले पायदान पर है। इस बार बस्ती में 222 ग्राम पंचायतों को टीबी से मुक्त किया गया, जो मंडल के अन्य जिलों से काफी आगे है। वहीं इस बार दो ग्राम पंचायतें लगातार इस उपलब्धि को हासिल कर मेडल प्राप्त किया है।
विज्ञापन

जिले में 1185 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों में एएनएम, आशा, जिला क्षय रोग अधिकारी की ओर से नामित टीमों ने सर्वे किया। संदिग्धों की जांच कराई गई, लेकिन टीबी की पुष्टि नहीं हुई। औसत के हिसाब से जो जांचे हुई उसमें ग्राम पंचायतें पास हुई। बताया गया कि 222 ग्राम पंचायत टीबी से मुक्त हैं। इसके बाद इन पंचायतों में भौतिक सत्यापन के लिए तीन सदस्यीय जांच टीमें लगी। उनकी रिपोर्ट आने पर इन पंचायतों को टीबी से मुक्त किया गया।
विज्ञापन

इसमें दो ग्राम पंचायतें लगातार दो बार टीबी से मुक्त घोषित हुई। यहां के प्रधान को सम्मानित कर हौंसला बढ़ाया गया। इसके अलावा 220 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को ब्लॉकों में कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। जिला कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश चतुर्वेदी ने बताया कि इन पंचायतों के प्रधानों को जल्द ही पुरस्कार वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडी हेल्थ बस्ती मंडल डॉ. रामानंद का कहना है कि मंडल में बस्ती टीबी मुक्त पंचायतों में टॉप पर है। इसके बाद सिद्धार्थनगर जिले को दूसरा स्थान मिला है, यहां 1136 ग्राम पंचायतों में 206 पंचायतें टीबी से मुक्त हुई हैं। तीसरे स्थान पर संतकबीरनगर जिला है। यहां 730 ग्राम पंचायतों में 162 ग्राम पंचायतें टीबी से मुक्त घोषित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed