{"_id":"69fb8b0c4a9b4c211b0b4774","slug":"basti-news-basti-news-c-207-1-bst1006-158165-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डिवाइडर से टकराकर गड्ढे में पलटी कार, लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डिवाइडर से टकराकर गड्ढे में पलटी कार, लगी आग
विज्ञापन
मुंडेरवा के खजौला के परसा हज्जाम कट के पास जलती हुई कार-संवाद
मुंडेरवा(बस्ती)। बस्ती में बरात से गोरखपुर जाते समय एक कार मुंडेरवा स्थित परसा हज्जाम कट के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद हाइवे के किनारे गड्ढे में चली गई। इस दौरान कार में आग लग गई। आसपास के लोगों ने कार सवारों को बाहर निकाला और पुलिस की मदद से उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
जानकारी के अनुसार गोरखपुर जनपद के कूड़ाघाट निवासी करण निषाद, गोलू जायसवाल, संदीप निषाद, राजन निषाद, विकास निषाद पुत्र अज्ञात कार से बस्ती में पटेल चौक के पास बरात में शामिल होने आए थे। बुधवार की भोर में समारोह से गोरखपुर लौट रहे थे। अभी वह लोग मुंडेरवा थाना क्षेत्र के चौकी खजौला के परसा हज्जाम कट के पास पहुंचे ही थे कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
इसके बाद हाईवे के किनारे गड्ढे में चली गई। इसके साथ ही कार में आग लग गई।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने कार में सवार पांचों युवकों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और एंबुलेंस से जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजवाया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कार में लगी आग पर काबू पाया। लेकिन कार पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई थी