Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti news

Basti News: छात्रों को कॅरिअर काउंसिलिंग और हेल्पलाइन से मिलेगा मार्गदर्शन

Thu, 07 May 2026 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Basti news
बस्ती। अब छात्रों को कॅरिअर चुनने के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। छात्रों के भविष्य को दिशा देने के लिए शिक्षा विभाग ने ‘उम्मीद कॅरिअर पोर्टल’ की शुरुआत की है।
विज्ञापन

इस पहल के तहत अब विद्यालय स्तर पर ही कॅरिअर क्लब, काउंसिलिंग सत्र और हेल्पलाइन के माध्यम से तीन स्तर पर मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे छात्र-छात्राएं 555 से अधिक कॅरिअर विकल्पों में से अपनी रुचि के अनुसार सही चयन कर सकेंगे।
विज्ञापन

छात्रों को 10वीं और 12वीं के बाद कॅरिअर चयन अब आसान हो गया है। शिक्षा विभाग ने इंटर कॉलेजों में उम्मीद कॅरिअर पोर्टल शुरू किया है, जिससे विद्यार्थियों को कॅरिअर मार्गदर्शन और रोजगार से जुड़ी जानकारी मोबाइल पर एक क्लिक में मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पहल से छात्र-छात्राओं को सही दिशा में निर्णय लेने में मदद मिलेगी। विज्ञान, वाणिज्य, कला, इंजीनियरिंग, विधि और गणित जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। छात्र न सिर्फ पाठ्यक्रमों के बारे में जान सकेंगे, बल्कि उनसे जुड़ी संभावनाओं और जरूरी योग्यता की भी जानकारी हासिल कर सकेंगे।
इस पहल की खास बात यह है कि कॅरिअर मार्गदर्शन को केवल ऑनलाइन जानकारी तक सीमित नहीं रखा गया है। विद्यालयों में कॅरिअर क्लब गठित किए जाएंगे, जहां नियमित काउंसिलिंग सत्र आयोजित होंगे। साथ ही रोजगार मेलों के जरिए छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों की व्यावहारिक जानकारी भी दी जाएगी। पंख पोर्टल पर विद्यार्थियों की प्रोफाइल तैयार कर उन्हें उनकी रुचि और क्षमता के आधार पर कॅरिअर विकल्प सुझाए जाएंगे।

इसके अलावा हेल्पलाइन के माध्यम से छात्र सीधे विशेषज्ञों से संवाद कर अपनी शंकाएं दूर कर सकेंगे। डीआईओएस संजय सिंह ने बताया कि यह पहल छात्रों के भविष्य को दिशा देने में महत्वपूर्ण साबित होगी। अब वे घर बैठे ही कॅरिअर की सही योजना बनाकर अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकेंगे। स्कूलों में कॅरिअर क्लब के गठन किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed