Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti news

खो-खो : गोरखपुर ने श्रावस्ती को नौ अंक से हराया

Thu, 07 May 2026 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Basti news
स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेती टीम के साथ अति​थि स्रोत आयोजक - फोटो : पेयजल पाइप लाइन में लीकेज मरम्मत के दौरान मौजूद जलकल अभियंता। संवाद
बस्ती। वशिष्ठ महोत्सव के दूसरे दिन शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में धूमधाम से बस्ती का स्थापना दिवस मनाया गया। सुबह वशिष्ठ यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र और कार्यक्रम संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर 51 किलो का केक काटा। खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी जाहिर की। वहीं, राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में गोरखपुर ने श्रावस्ती को नौ अंक से हराया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, ऐश्वर्यराज सिंह, क्रीड़ा भारती के गोरक्ष प्रांत के महामंत्री वीएन मिश्र, सेवानिवृत्त कर्नल केसी मिश्र, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा पवन कसौधन व अंकुर वर्मा ने स्थापना दिवस पर प्रकाश डाला। कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। अध्यक्षता राम कृष्ण लाल जगमग व संचालन वेद प्रकाश ने किया। राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में बालिका संवर्ग में गोरखपुर ने श्रावस्ती को नौ अंक से, वाराणसी ने देवरिया को 03 प्वाइंट, अयोध्या ने कौशांबी को 04 प्वाइंट से हटाकर जीत दर्ज किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग में बलिया ने सोनभद्र को 08 प्वाइंट, अमरोहा ने चंदौली को 05 प्वाइंट, गोंडा ने गाजियाबाद को 09 प्वाइंट से कराकर जीत दर्ज किया। वालीबाॅल मैच में पहले मैच में पैड़ा (25 प्वाइंट) ने मंझरिया (18 प्वाइंट) को हरा कर विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मैच में पकरी चौहान (25 प्वाइंट) ने कटनी (18 प्वाइंट) को हराकर विजेता रही। तीसरे मैच में एसएमडीएस गौर ने वाकओवर पाकर पेठिया लश्करी को हरा कर विजेता रही। चौथे मैच में बस्ती स्टेडियम (25 प्वाइंट) में एच एम ए हरैया (21 प्वाइंट) को हराकर विजेता रही। पांचवें मैच में पैड़ा (25 प्वाइंट) ने भादी (19 प्वाइंट) को हराकर विजेता रही। ्रपहला सेमीफाइनल बस्ती स्टेडियम (25 प्वाइंट) ने पैड़ा (22 प्वाइंट) को हराकर विजेता रही। दूसरा सेमीफाइनल पकरी चौहान (25 प्वाइंट) ने एसएमडीएस गौर (21 प्वाइंट) को हराकर विजेता रही। आयोजक ने बताया कि फाइनल मैच शुक्रवार को खेला जाएगा।
वहीं, कबड्डी के मैच में वीआरएस कप्तानगंज (20 प्वाइंट) ने कोठवा भरतपुर (15 प्वाइंट) को हराकर विजेता रही। बस्ती टाइगर (18 प्वाइंट) ने वी आर एस (09 प्वाइंट) को हराकर विजेता रही।
हैंडबॉल के मैच में (बालक) लल्लन प्रसाद (06 प्वाइंट) ने किसान इंटर कालेज (05 प्वाइंट) को हरा कर विजेता रही। जीआईसी इंटर कॉलेज (07 प्वाइंट) ने लल्लन प्रसाद (04 प्वाइंट) को हराकर विजेता रही।

सेमीफाइनल मैच स्टेडियम ए (11 प्वाइंट) ने जीआईसी (09 प्वाइंट) को हराकर विजेता रही। लक्ष्य एकेडमी (13 प्वाइंट) ने लल्लन प्रसाद (07 प्वाइंट) को हराकर विजेता रही। हैंडबॉल मैच सेमीफाइनल स्टेडियम ए (14 प्वाइंट) ने जीजीआईसी (09 प्वाइंट) को हराकर विजेता रही। स्टेडियम बी (11 प्वाइंट) ने बेगम खैर (06 प्वाइंट) को हराकर विजेता रही। निर्णायक में प्रभाकर ओझा, मनोज राय, विवेक श्रीवास्तव, रणधीर सिंह, दीपक सिंह मनोज सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed