{"_id":"69fb8ce9589e358df00f6cb4","slug":"basti-news-basti-news-c-207-1-bst1005-158164-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. राजीव निगम स्रोत विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। सीएम योगी के दौरे की आहट से अफसरों में बेचैनी बढ़ गई है। अफसर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गए हैं, तो सीएम के संभावित दौरे को लेकर सभी विभागों के साथ स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट हो गया है। साथ ही तैयारियां पूर्ण करने और खामियों को समय रहते सुधार कर लेने के लिए निर्देशित किया जा रहा है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद का निरीक्षण कर सकते हैं, इस संबंध में शासन स्तर से सूचित किया जा चुका है। सीएम के संभावित दौरे को लेकर सभी विभागों को अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही तैयारियां पूर्ण करने के एवं निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान लापरवाही पाई गई तो अधिकारी तत्काल निपटेंगे। इससे अफसरों में बेचैनी बढ़ गई है। इसी क्रम में स्वास्थ्य महकमा के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव निगम ने बुधवार को जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उन्होंने सीएमएस कार्यालय, ओपीडी, जांच सुविधा, ओटी, लेबर रूम, वार्ड, एनआईसीयू, टीकाकरण सेंटर की जांच की। अभिलेख त्रुटिपूर्ण थे, जिसे सुधार के लिए निर्देशित किया। परिसर में साफ-सफाई का अभाव पाया गया। सुधार के लिए निर्देश दिए। इसके बाद वन स्टाफ सेंटर का निरीक्षण किया।
सीएमओ ने कहा कि जो खामियां मिली हैं, सुधार के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया है। सभी डॉक्टर, कर्मी ड्रेस में रहेंगे और समय पर ड्यूटी आएंगे। अभिलेख दुरुस्त करने और आलमारी में कौन सा अभिलेख है, ऊपर नेम स्लिप चस्पा करने के लिए कहा। बताया गया कि 14 मई को प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य भी गोरखपुर दौरे पर रहेंगे, जहां मंडलीय समीक्षा करेंगे, ऐसे में रिपोर्ट तैयार करने में अधिकारी जुट गए हैं।
इस मौके पर सीएमएस डॉ. अनिल कुमार, बबिता मिश्रा, शैलेंद्र राय, डॉ. संतोष मौर्य आदि मौजूद रहे।